---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘जो लात दिखाएगा तोड़ दूंगी उसका…’ Chahat Pandey की Rajat Dalal संग तू तू मैं मैं, लोग बोले ‘By God मजा आ गया’

Bigg Boss 18: एक बार फिर चाहत पांडे और रजत दलाल की हुई भिड़ंत, आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिसकी वजह से चाहत पांडे बोली लात दिखाएगा तो तोड़ दूंगी मैं लात। वीडियो देख लोग ले रहे हैं मजे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2024 4:29 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में कब किसकी किससे भिड़ंत हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। ऐसे में हाल ही में चाहत पांडे (Chahat Pandey) की भिड़ंत रजत दलाल (Rajat Dalal) से देखने को मिला है जिसका प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान चाहत पांडे एक बार फिर अपनी बुलंद आवाज से रजत दलाल की बोलती बंद करती नजर आई। हालांकि प्रोमो वीडियो को देखने के बाद एपिसोड के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे लेकिन इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच लड़ाई देख मजा आने वाला है। आइए जानते हैं आखिर क्यों चाहत ने रजत दलाल से कहा जो लात दिखाएगा तोड़ दूंगी उसका लात।

Bigg Boss 18 में Chahat Pandey Rajat Dalal की लड़ाई की वजह

प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “रजत के मजाक को लिया चाहत ने सीरियसली और दी उनको एक कड़ी चेतावनी।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रजत दलाल और आफरीन खान एक साथ बैठे हुए हैं तभी चाहत पांडे आती है और कहती है गुड नाइट रजत दलाल। जिसके बाद रजत अपनी पैर को हिलाते हुए नजर आते हैं ऐसे में चाहत मस्ती में उनके पैर पर मारने लगती है।

Bigg Boss 18 में Chahat Pandey ने दी Rajat Dalal को वार्निंग

बाद में जब रजत इस मुद्दे पर बात करते हैं तो चाहत कहती है कि “अगर कोई मुझे ऐसे करेगा लात जो मुझे दिखाया है वह नहीं दिख रहा है। जो लात दिखाएगा तोड़ दूंगी उसका लात।” इस प्रोमो को देखने के बाद इतना तो साफ है की चाहत पांडे एक बार फिर अपने अंदाज से रजत दलाल पर भारी पड़ेंगी।

Bigg Boss 18 Promo देख लोग लेने लगे खूब मजे

वहीं प्रोमो वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यह सिर्फ मस्ती और मजाक में हुआ होगा।” तो एक ने लिखा, “बाहर रजत सबको मारता है अंदर पिट गया चाहत से बाय गॉड मजा आ गया।” तो एक ने कहा चाहत पांडे तो किसी से डर ही नहीं रही अब रजत दलाल से पंगा एक ने लिखा, “क्या इस तरह से किसी चीज से किसी को मारना अलाउड है बिग बॉस के घर में।” एक ने लिखा, “विवियन के टाइम पर तो वूमेन कार्ड खेल रही थी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026