---Advertisement---

Bigg Boss 18: हॉट वाइल्ड कार्ड का लाना KRK को नहीं हुआ हजम! कहा- ‘लड़के आंटियों से फ्लर्ट क्यों करेंगे’

Bigg Boss 18: केआरके ने वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो निश्चित तौर पर किसी झटके के से कम नहीं है। आइए जानते हैं क्यों मेकर्स को बीच में घसीट है केआरके और वाइल्ड कार्ड एंट्री पर सवाल उठा रहे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 26, 2024 4:16 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: वाइल्ड कार्ड के तौर पर एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा ​​और अदिति मिस्त्री का  Bigg Boss 18 के घर में एंट्री हुई तो ऐसा लगा था जैसे कुछ मसाले देखने को मिलेंगे। बाद में गेम में मजबूत पारी खेलती हुई तीनों हसीनाओं में से कोई नजर नहीं आ रही है। जहां बिग बॉस की तरफ इस बात की घोषणा कर दी गई है कि वाइल्ड कार्ड में से एक को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। वहीं इस सब के बीच खुद को ट्रेड एनालिस्ट कहने वाले केआरके (KRK) यानि कमाल राशिद खान वाइल्ड कार्ड एंट्री को आंटी बता रहे हैं। आइए जानते है आखिर उन्होंने क्या कहा है।

Bigg Boss 18 वाइल्ड कार्ड एंट्री की KRK ने की फजीहत

अपने पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले KRK ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “बिग बॉस ने घर में तीन आंटियों को लाया और अब उसे लव कनेक्शन बनाने के लिए कह रहे हैं और अगर वह इस हफ्ते ऐसा नहीं कर पाएंगे तो बिग बॉस उन्हें बाहर निकाल देंगे। बिग बॉस को तीन आंटियों को दोषी ठहराने की बजाय कास्टिंग टीम को निकाल देना चाहिए। लड़के आंटियों से क्यों फ्लर्ट करेंगे।” हालांकि केआरके के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं

Bigg Boss 18 के बीच KRK ने शो को लेकर उठाया सवाल

वहीं KRK बिग बॉस 18 को लेकर करके हमेशा कोई ना कोई पोस्ट करते रहते हैं और ऐसे में उन्होंने एक और पोस्ट लिखा था। उन्होंने कहा, “इस सीजन में अब तक 500 से ज्यादा प्रतिभागी बिग बॉस के घर में जा चुके हैं। उनमें से कितने आज भी प्रासंगिक हैं और उनमें से कितने स्टार है। सच तो यह है कि बिग बॉस शो करियर बनाने वाला नहीं बल्कि करियर बर्बाद करने वाला है। अगर आपका करियर खत्म हो गया है तो अपनी आखिरी पारी खेलने के लिए बिग बॉस में जाए।”

Bigg Boss 18 से किस वाइल्ड कार्ड एंट्री का सफर होगा खत्म

वहीं इस सबके बीच बिग बॉस शो की बात करें तो इस बात की घोषणा कर दी गई है कि तीनों वाइल्ड कार्ड में से किसी एक का सफर खत्म होने वाला है। जो भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एक मजबूत कनेक्शन बनाने में नाकामयाब साबित होंगी उन्हें बेघर होना पड़ेगा। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर कौन घर से बाहर होती हैं। लोगों का मानना है कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बावजूद किसी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री का घर में कोई योगदान नहीं नजर आ रहा है जिस वजह से मेकर्स को यह फैसला लेना पड़ा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026