---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘मेरे गीले बदन को देखे!’ Chahat Pandey को लेकर ये बोल गए Avinash Mishra, पुराने दुश्मन के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में होने वाला है चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की जबरदस्त लड़ाई, बेबाक अविनाश करेंगे हर हद पार, चाहत पांडे ने भी खूब सुनाई खरीखोटी। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2024 12:50 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) बिग बॉस (Bigg Boss 18) के वो दो कंटेस्टेंट जो पुराने दुश्मन है। दोनों के बीच पहले भी झगड़े हो चुके हैं क्योंकि चाहत और अविनाश एक साथ टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। टीवी शो में दोनों के बीच तनातनी काफी चर्चा में रही। वहीं एक बार फिर जब दोनों बिग बॉस के घर में आमने-सामने आए तो भिड़ंत होना तो तय था। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा के साथ होने वाला है जिसमें आमने-सामने आने वाले हैं दो पुराने दुश्मन यानि चाहत और अविनाश। इस दौरान प्रोमो में दिखाया जाता है कि चाहत अविनाश पर पानी फेंकती है उसके बाद बेबाक हो जाते हैं गुस्से में अविनाश मिश्रा।

Bigg Boss 18 में Chahat Pandey को लेकर बेबाक Avinash Mishra

https://youtu.be/NFbDtvyAvqo

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि जेल में बंद अविनाश मिश्रा को जगाने के लिए चाहत बाल्टी भर पानी लेकर आती है और उन पर फेंक देती है। इस पर अविनाश कहते हैं, “मैं जानता हूं कि कहीं ना कहीं चाहत जी के दिल में मेरे लिए बहुत सारा प्यार है इसीलिए तो पानी फेंकती है कि मेरे को गीले बाल में देखें मेरे बदन को देखें।”

Bigg Boss 18 में Chahat Pandey का Avinash Mishra को बेधड़क जवाब

इस पर चाहत जवाब देती है कि अविनाश मिश्रा मेरे पैर की जूती भी तुमसे प्यार नहीं करेगी और नेशनल टेलीविजन पर एक लड़की की इज्जत उछाल रहे हो तुम कि मैं तुमसे प्यार करती हूं थूकती हूं मैं तुम्हारे जैसे शक्ल के और तुम्हारी जैसे सोच के लड़कों पर। इस दौरान वह चप्पल उठाकर दिखाती है।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra ने Chahat Pandey को किया प्रवोक

अब ऐसे में इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में जमकर धमाका होने वाला है और अविनाश के साथ चाहत की लड़ाई निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए colors ने कैप्शन में लिखा, “अविनाश ने किया चाहत को प्रभोक क्या पानी फेंक कर उनका रिएक्ट करना था सही स्ट्रोक।”

Bigg Boss 18 में लेटेस्ट अपडेट

जहां तक बिग बॉस 18 की बात करें तो सारा खान बिग बॉस के शो से एविक्ट होने वाली हैं और अविनाश मिश्रा जेल में लगातार एक से बढ़कर हंगामे कर रहे हैं। इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो नियारा एम बनर्जी (Nyra M Banerjee), अविनाश मिश्रा, रजत दलाल (Rajat Dalal), विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और मुस्कान बामने (Muskan Bamne) हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि किसका सफर शो से खत्म होता है। वैसे सारा खान के एविक्शन के बाद ऐसा भी हो सकता है कि इस हफ्ते घर से कोई न जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026