---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘मेरी मम्मी कितनी खुश होगी कि मेरा बेटा…,’ अपनी जीत से गदगद हुए Rajat Dalal, देखें फैंस के रिएक्शन

Bigg Boss 18: रजत दलाल को नंबर वन रैंकिंग अविनाश और आरफीन खान की तरफ से दी गई जिसके बाद खुश होकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने कहीं ये बात, आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 1:04 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में बीते दिन रैंकिंग टास्क हुआ और ऐसे में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और आरफीन खान बने रैंकिंग मास्टर। ऐसे में कंटेस्टेंट को रैंकिंग देते समय उन्होंने काफी सोच विचार किया और बिग बॉस के घर में फर्स्ट नंबर पर आए कोई और नहीं बल्कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को पीछे करते हुए रजत दलाल (Rajat Dalal) को फर्स्ट रैंकिंग दी गई। ऐसे में वह गदगद नजर आए सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी मां कितनी खुश होगी कि बेटा फर्स्ट आया। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Bigg Boss 18 में खुश हुए Rajat Dalal

सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि रजत दलाल काफी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वह अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान श्रुतिका यह कहती है कि बहुत-बहुत बधाई नंबर वन के लिए। इस पर रजत दलाल कहते हैं कि “मेरी मम्मी कितनी खुश होगी पता है मेरा बेटा क्लास में फर्स्ट आया नहीं यहां पर फर्स्ट आया है।” इस दौरान उनके चेहरे की खुशी हर कुछ बयां करने के लिए काफी है।

क्या है Bigg Boss 18 में Arfeen Khan Avinash Mishra की रैंकिंग

बता दे कि आरफीन खान और अविनाश मिश्रा की रैंकिंग के मुताबिक रजत दलाल टॉप पर हैं वहीं दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना हैं। तीसरे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर तो चौथे नंबर पर सारा खान। 5 नंबर पर ईशा सिंह तो छठे पर श्रुतिका और 7वें पर एलिस कौशिक। आठवें नंबर पर करणवीर मेहरा तो नवे पर चाहत पांडे दसवें पर शहजादा धामी और इसके आगे चूम दारंग और नियारा एम बनर्जी, तजिंदर बग्गा और मुस्कान है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान घर से बेघर हो चुकी है।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal की रैंकिंग पर क्या कह रहे यूजर्स

इस रैंकिंग को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई रजत भाई बेस्ट।” दूसरे ने कहा फेवरेट के हिसाब से रैंकिंग है तो एक ने कहा विवियन नंबर वन पर होना चाहिए तो एक ने लिखा सिस्टम है भाई का रजत भैया। एक ने कहा रजत किंग है तो दूसरे ने कहा टीआरपी ही रजत से मिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026