---Advertisement---

Bigg Boss 18: कंटेस्टेंट ही नहीं इन 2 सीनियर्स की भी होगी सलमान खान के शो में एंट्री! जानिए सना और मुनव्वर में किसे मिला मौका?

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में कंटेस्टेंट के साथ इन दो एक्स कंटेस्टेंट भी आएंगे नजर, सीनियर्स बनकर लगाएंगे तड़का, आइए जानते हैं किन्हें मिली इसमें जगह जो जमाएंगे सलमान खान के शो में रंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 7:49 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) बहुत जल्द दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में शो की थीम से लेकर कंटेस्टेंट तक के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच बिग बॉस के फैंस को जबरदस्त तोहफा मिलने वाला है क्योंकि न सिर्फ नए कंटेस्टेंट बल्कि दो पुराने कंटेस्टेंट को भी शो में देखा जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इस बार शो में सीनियर्स के तौर पर दो कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। आखिर कौन है वह आइए जानते हैं।

Bigg Boss 18 में सीनियर्स का तड़का

लेटेस्ट रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बिग बॉस 18 के शो में दो सीनियर्स की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि शो में सीनियर खास ट्विस्ट देने का काम करेंगे और ऐसे में एक बार फिर सीनियर्स को घर में देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बिग बॉस 14 में भी हिना खान, दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान को शो में देखा गया था। ऐसे में सीनियर्स का तड़का का निश्चित तौर पर काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

Bigg Boss 18 में ये एक्स कंटेस्टेंट आएंगे नजर

कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 के घर में कंटेस्टेंट के अलावा सीनियर के तौर पर  मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अब्दु रोजिक की एंट्री हो सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। जहां मुनव्वर बिग बॉस 17 के विनर रहे हैं तो दूसरी तरफ बिग बॉस 16 में अब्दु रोजिक एक लोगों का दिल जीतने में काफी कामयाब रहे। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि सीनियर्स की एंट्री क्या कमाल दिखा पाती है।

ये नामी चेहरे आ सकते हैं Bigg Boss 18 में नजर

वहीं बिग बॉस 18 की बात करें तो कहा जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस सीजन में पार्टिसिपेट कर सकते हैं। इसके अलावा डॉली चाय वाला, पायल मलिक, दलजीत कौर, शोएब इब्राहिम, दिग्विजय सिंह राठी, समीरा रेड्डी, मैक्सटर्न, शीजान खान, करण पटेल और सुरभि ज्योति का नाम सामने आ रहा है। अब यह देखना दिलचस्प है कि आखिर कौन शो में कर सकते हैं पार्टिसिपेट। कहा जा रहा है यह शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shanaya Kapoor

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026