---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘ओवरएक्टिंग की दुकान’ क्यों Eisha Singh पर भड़के लोग करने लगे बवाल, सवालों के घेरे में आए मेकर्स

Bigg Boss 18: ईशा सिंह की मां को बिग बॉस में बुलाया गया, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल जिसमें वह रोती नजर आई। इसे देखने के बाद यूजर्स जमकर लताड़ लगाते नजर आए और मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 17, 2024 1:41 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कलर्स की लाडली बनने की चाहत रखने वाली ईशा सिंह (Eisha Singh) की मां जब शो में आई तो यूजर्स एक बार फिर बिग बॉस (Bigg Boss 18) पर पक्षपात होने का आरोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह ऊपर एक्टिंग की दुकान है तो कुछ लोग ऐसे भी है जो मेकर्स को फटकार लगाते हुए नजर आए। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो वीडियो में खास जिसकी वजह से चर्चा में आई ईशा सिंह और मेकर्स को यूजर्स ट्रोल करने लगे हैं।

Bigg Boss 18 में मां से हुई Eisha Singh की बातचीत

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि ईशा सिंह अपनी मां को देखने के बाद जोर जोर से रोने लगती है। वहीं उनकी मां उन्हें बताती है कि दोस्तों का साथ दो लेकिन अपने लिए भी स्टैंड लो और अपना भी मुद्दा बनाया करो। ईशा सिंह की मां कहती है “दोस्तियों को निभाओ लेकिन अपने आप को खो मत दो। इस पर ईशा सिंह कहती हैं कि मैं कुछ चीजों को लेकर इमोशनल हूं तो क्या यह गलत है। इस पर उनकी मां कहती है नहीं बिल्कुल गलत नहीं है लेकिन अपने मुद्दे पर भी बात करो। किसी ने कुछ बोल दिया तो तुम चुप मत रहो हमेशा सोचना मां बगल में खड़ी है।

Bigg Boss 18 प्रोमो को देख Eisha Singh के लिए भड़क उठे लोग

इस वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, ईशा को मिली उनकी मां से एडवाइस।” प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे हैं। एक यूजर ने कहा ओवरएक्टिंग की दुकान तो दूसरे ने कहा इतना भी पक्षपात ना करो बिग बॉस जी। एक यूजर ने कहा यह अविनाश ईशा और विवियन को आगे ले जाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं तो एक ने कहा क्या जरूरत थी इसकी मां को बुलाने की।

Bigg Boss 18 को लेकर मेकर्स पर यूजर्स का आरोप

बता दे कि बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, एलिस कौशिक और ईशा सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। वे एक टीम में खेल रहे हैं और उनके खिलाफ घर के बाकी कंटेस्टेंट हैं। लोगों का कहना है कि इस ग्रुप का बिग बॉस साथ दे रहे हैं और उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोगों का यह भी मानना है कि इसी ग्रुप में से कोई एक विनर भी बन सकता है। हालांकि यह कहना तो जल्दबाजी होगी लेकिन फिलहाल ईशा सिंह चर्चा में आ गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026