---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘पलभर में बदलते हैं रिश्ते…’ पहले हफ्ते से अब तक दिखा समीकरण में परिवर्तन, वीडियो देख फैन बोला- ‘कटप्पा हमारा Rajat Dalal …’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में समीकरण बदलते देर नहीं होती है और ऐसे में सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में करणवीर मेहरा और रजत दलाल की लड़ाई देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 29, 2024 7:58 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव में है। बहुत जल्द ग्रैंड फिनाले की तारीख की भी घोषणा की जा सकती है लेकिन इस सबके बीच एक वीडियो चर्चा में है जिसे @BiggBoss x प्लेटफार्म की तरफ से शेयर किया गया। इस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे पहले हफ्ते के बाद से अब तक Bigg Boss घर का समीकरण पूरी तरह से परिवर्तित हो गया है। यह किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। बिग बॉस फैंस शो को काफी करीब से फॉलो करते हैं। ऐसे में घर में किस तरह से हर दिन और हर समय टास्क में समीकरण में परिवर्तन देखने को मिला है इसमें कोई शक नहीं है। आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो चर्चा में और क्या कह रहे हैं यूजर्स।

Bigg Boss 18 के इस एडिटेड Video में देखें कंटेस्टेंट का सफर

https://twitter.com/BiggBoss/status/1873330625068814697

शेयर किए गए Bigg Boss 18 वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि पहले हफ्ते में सब खुशी-खुशी सलमान खान के साथ बात करते हैं। वे टास्क में एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर करण से दोस्ती का हाथ बढ़ती हुई नजर आती है। यह उस समय का सीन है जब पहला हफ्ता था और सब एक दूसरे से अनजान थे। इस दौरान सबके चेहरे पर हंसी थी तो वहीं दूसरे पार्ट में यह दिखाया गया है कि समीकरण बदलने के बाद कैसे ये एक दूसरे से लड़ाई करने लगते हैं। इसमें आप देखेंगे कि करणवीर मेहरा और रजत दलाल एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते हैं। इस दौरान शिल्पा शिरोडकर करणवीर मेहरा के साथ होती है। यह चुम दारंग के टाइम गॉड बनने के बाद का सीन है जहां दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal और Karan Veer Mehra के बदलते रिश्ते

बिग बॉस 18 की शुरुआत में ऐसा लगा था जैसे रजत दलाल और करणवीर मेहरा एक साथ एक टीम की तरह खेलेंगे लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच समीकरण बदलने लगे। वे अलग-अलग ग्रुप के साथ खेलने लगे। जहां करणवीर मेहरा शिल्पा शिरोडकर और चुम दारंग के साथ नजर आए तो रजत दलाल ने भी अपनी टीम बना ली जिसमें सदस्यों की अदला बदली जारी रही। फिलहाल इस ग्रुप में सारा आरफीन खान के एविक्शन के बाद कशिश कपूर रह गई। वहीं ईशा सिंह अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना शो में शुरुआत से ही एक साथ है।

Bigg Boss 18 के इस वीडियो को देख यूजर्स ले रहे चुटकी

https://twitter.com/Nehadalal9632/status/1873338293011841471
https://twitter.com/Nehadalal9632/status/1873338929417748526

Bigg Boss 18 के इस एडिटेड वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “पल भर में बदलते हैं बिग बॉस के घर में रिश्ते। तो वहीं इस पर करणवीर मेहरा के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो रजत दलाल के फैंस उन्हें कटप्पा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पल भर में बदलते हैं रिश्ते अब तो हर अपना बेगाना लगता है अविनाश लीडिंग बिग बॉस 18।” तो एक यूजर ने कहा, “शिल्पा माता नागिन राजमाता कटप्पा हमारा रजत दलाल जो राजमाता के बेटे को छुड़ा मारेगा और विनर बनेगा बिग बॉस 18 का।”

Bigg Boss 18 में ये दुश्मनी रही है चर्चा में

जहां तक बात करें Bigg Boss 18 के घर की दुश्मनी की तो पहले विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा की दोस्ती और फिर दोनों की दुश्मनी काफी सुर्खियों में रही। शो की शुरुआत में शिल्पा शिरोडकर और विवियन के बीच सॉफ्ट कॉर्नर देखा गया लेकिन फिर बाद में दोनों के बीच तनातनी और कोल्ड वॉर जारी है। करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एक दूसरे के खिलाफ खड़े रहे थे तो वहीं अब दोनों म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग के साथ बातचीत करते हुए नजर आते हैं। निश्चित तौर पर शो में समीकरण और रिश्ते हर हफ्ते, हर दिन बदलते हैं। अब ऐसे में अंत में क्या होगा यह देखना वाकई हर किसी के लिए इंटरेस्टिंग होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026