---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘प्यार से बात करोगे तो…’ Chahat Pandey ने टाइम गॉड Rajat Pandey को दिखाए तेवर, लोग बोले- ‘टॉम एंड जैरी शो चालू’

Bigg Boss 18: चाहत पांडे और रजत दलाल एक बार फिर आएंगे आमने-सामने, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल तो लोग लेने लगे मजे। चाहत ने रजत को तेवर दिखाते हुए कहीं ये बात तो जवाब देने में पीछे नहीं रहे रजत। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2024 1:46 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18:  बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर में कब कौन किसके करीब आ जाए और कब कौन किसको दुश्मन मान ले इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। यही वजह है कि जहां चाहत पांडे और रजत दलाल एक दूसरे के साथ काफी अलग बॉन्ड शेयर करते हैं लेकिन उनके बीच की लड़ाई भी देखने लायक होती है। ऐसे में एक बार फिर चाहत पांडे (Chahat Pandey) रजत दलाल से पंगा ले बैठी। घर के टाइम गॉड बने रजत को चाहत पांडे ने कहा ‘प्यार से बात करोगे तो डबल मिलेगा’। वहीं रचित दलाल का टशन भी देखने लायक रहा। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर कमेंट करने लगे।

Bigg Boss 18 Promo में Chahat Pandey और Rajat Dalal का फूल ऑन स्वैग

इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है की रजत दलाल चाहत पांडे से कहते हैं कि “यह तुम्हारे कर्मों का फल है कि तुम यहां बैठी हो।” इस पर चाहत भड़क जाती है और कहती हैं तुम्हारे भी बुरे कर्म होंगे कि तुम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। रजत फुल स्वैग में उठते हैं और कहते हैं जितना तेरा दिमाग है ना तो चाहत भी चुप नहीं रहती है और जवाब देती है “तेरा मेरा बात करके बात करो मत, जाओ यार, प्यार से बात करोगे तो डबल प्यार मिलेगा नफरत दोगे तो भैंस की पूछ कर दूंगी।”

Bigg Boss 18 में क्या टास्क में Rajat Dalal और Chahat Pandey होंगे आमने-सामने

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या टास्क में चाहत के खिलाफ रजत दलाल कोई कदम उठाते हैं। चूंकि रजत फिलहाल घर टाइम गॉड हैं और ऐसे में उनसे पंगा लेना क्या चाहत के लिए मुश्किल साबित हो सकती है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

Bigg Boss 18 के फैंस क्या कह रहे Rajat Dalal और Chahat Pandey को लेकर

https://twitter.com/sri_sharmaa_/status/1857296785611661537

वहीं इस प्रोमो वीडियो पर देखने के बाद फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा दोनों बेवकूफ हैं तो एक ने कहा यह तो होना ही था सारे रिश्ते नाते निकल के आ जाएंगे उनके। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ इनका यही काम है।” तो दूसरे ने कहा रजत चाहत का अलग ही बॉन्ड चल रहा तो एक ने कहा उनकी नोकझोंक अच्छी लगती है सो क्यूट कपल। एक यूजर ने कहा, “इनका टॉम एंड जेरी शो चालू ही है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026