---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘समंदर भी पास था और घर भी जलता…’ Vivian Dsena की वजह से Shilpa Shirodakar से दूर हुए Karan Veer Mehra! लोग बोले ‘किंग इज बैक’

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर से क्या खफा हो जाएंगे करणवीर मेहरा, नॉमिनेशन टास्क में हुआ कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आप भी आने वाले ट्विस्ट के लिए हो जाएंगे एकसाइटेड, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2024 1:07 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodakar) और करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के बीच के फासले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर शिल्पा ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद करण बिफर गए और इस बार उन्होंने शिल्पा को सामने से वार किया। सोशल मीडिया पर Bigg Boss 18 प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है और शिल्पा चर्चा में आ गई है। आइए देखते हैं आखिर प्रोमो वीडियो में क्या है जिसमें करणवीर दोस्ती पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। पिछले कुछ समय से शिल्पा और करण के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है और ऐसे में इस प्रोमो को देखने के बाद यह तय है कि आने वाले एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा होने वाला है।

Bigg Boss 18 में Karanveer Mehra का Shilpa Shirodkar को तीखा जवाब

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “शिल्पा और करण के रिश्ते में नॉमिनेशन टास्क ने लाई दरार देखिए कौन करता है किसे दोषी करार।” प्रोमो में दिखाया जाता है कि बिग बॉस की तरफ से कहा जाता है कि नॉमिनेशन टास्क ने हिला दी रिश्तों की दीवार। वहीं शिल्पा शिरोडकर कहती हैं कि करण अगर उस टास्क में मेरा साथ देता तो आज इक्वेशन कुछ और होता। वहीं करण कहते हैं कि फिर एक बेटे को बचाने के लिए दूसरे की बलि चढ़ा दी। बुरा लगा था मुझे जब मैं टाइम गॉड नहीं बना था और हर बार बुरा लग रहा है इस चीज का। वहीं शिल्पा शिरोडकर कहती हैं मैं कुछ अलग सोचती हूं। दरअसल उनका यह तंज उस समय के लिए था जब शिल्पा ने करण के सामने विवियन डीसेना को टाइम गॉड बना दिया था।

Bigg Boss 18 में Karan Veer Mehra ने Shilpa Shirodkar को सुनाया दोस्ती का पाठ

आगे दिखाया जाता है कि करणवीर मेहरा एक शायरी कहते हैं कि “इस दोस्ती में मैं कुछ ना कर सका था समंदर भी पास था और घर भी जलता रहा था।” शिल्पा शिरोडकर के रिएक्शन को देखने के बाद इतना तय है कि बिग बॉस के घर में दोनों के रिश्ते में काफी ट्विस्ट देखने को मिल सकता है।

Bigg Boss 18 फैंस से Shilpa Shirodkar और Karan Veer Mehra में से किसे मिल रहा सपोर्ट

वहीं इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह करणवीर के लिए आई ओपनिंग है तो एक ने कहा करण को शिल्पा के साथ रहना ही नहीं चाहिए। एक यूजर ने कहा, “कोई भी करण की दोस्ती के लायक नहीं है चुम के अलावा।” एक ने लिखा शिल्पा डबल ढोलकी तो एक ने कहा शिल्पा हमेशा विवियन को बचाती और करण को छोड़ देती है यह।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026