---Advertisement---

Bigg Boss 18 : Shilpa Shirodkar ने Rajat Dalal को बुरी तरह से धोया, बिग बॉस के घर में क्यों उठी लोकतंत्र की आवाज

Bigg Boss 18 : बिग बॉस के घर में Shilpa Shirodkar और Rajat Dalal की लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 11, 2024 12:37 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18 : दबंग खान यानी की सलमान खान के रिएलिटी शो में Bigg Boss 18 में अब लोगों की दबंगाई दिखना शुरु हो गई है। कंटेस्टेंट अब एक-दूसरे से भिड़ने लगे हैं। Bigg Boss 18 Episode में फैंस को अब काफी कुछ खतरनाक देखने को मिलने वाला है। Rajat Dalal Bigg Boss में Shilpa Shirodkar से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं बिग बॉस के घर में लोकतंत्र के लिए भी आवाज बुलंद होगी।

Shilpa Shirodkar और Rajat Dalal की हुई भयंकर लड़ाई

बिग बॉस 18 का प्रोमो सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि, रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि, रजत दलाल शिल्पा शिरोडकर को ‘फट्टू’ बोल देते हैं। इस लड़ाई में शिल्पा रजत की बोलती बंद कर देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा से रजत बोलते हैं कि, तीन लोगों के बीच लड़ाई होती है तो आपको बोलना चाहिए। इस पर शिल्पा बोलती हैं… आप मुझे मत बोलो मुझे बोलना चाहिए या नहीं .. जब तक मुझ पर कोई बात नहीं आएगी मैं नहीं बोलूंगी…इस दौरान वह रजत दलाल की बोलती बंद कर देती हैं। रजत दलाल को काफी गुस्सा आ जाता है और वह Shilpa Shirodkar को फट्टू बोल देते हैं।

Gunratna Sadavarte ने Bigg Boss 18 में बुलंद की लोकतंत्र की आवाज

इस प्रोमो में वकील गुणरत्न सदावर्ते बिग बॉस के घर में अनशन और लोकतंत्र की बात कर रहे है। वह बिग बॉस की जेल में बंद तेजिंदर सिंह बग्गा और हेमा शर्मा के लिए आवाज उठाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी लड़ाई लाइफ कोच अरफीन खान से हो जाएगी। इस प्रोमो के वीडियो को tellychakkar नाम के इस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसे आज रात दिखाया जाएगा।

Bigg Boss 18 कब और कहां देख सकते हैं

कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर आने वाला ये शो अब और भी ज्यादा मजेदार हो चुका है। इस शो के 5 एपिसोड आ चुके हैं। Bigg Boss 18 सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे आता है तो वहीं, शनिवार और रविवार को इसका समय बदल जाता है। आप इसे इन दो दिन रात 9 बजे से देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026