---Advertisement---

Bigg Boss 18: Digvijay संग हाथापाई करने वाले Avinash के सपोर्ट से Shilpa Shirodkar बनी TIME GOD! देखें यूजर्स के रिएक्शन

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर को टाइम गॉड बनाने के लिए अविनाश मिश्रा ने की हदें पार, दिग्विजय राठी के साथ हुई हाथापाई, फेवरेट कंटेस्टेंट को टाइम गॉड बनाने के चक्कर में नियम भूल गए और थोड़ी घर की मर्यादाएं, आइए जानते हैं पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 13, 2024 11:54 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 13, 2024 12:39 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अपने पसंदीदा टाइम गॉड बनाने के चक्कर में अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी एक दूसरे के साथ फिजिकल हो गए। इस सब के बीच बिग बॉस घर को नया टाइम गॉड मिल गया है। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बाद शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) न्यू टाइम गोड बनकर घर पर राज करती हुई नजर आने वाली है। अब आगे क्या होता है यह देखना तो दिलचस्प है लेकिन शिल्पा शिरोडकर के टाइम गॉड बनने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar के लिए भिड़े Avinash Mishra

जहां तक टाइम गॉड टास्क की बात करें तो इसमें चाहत पांडे, रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर कंटेंडर के तौर पर चुने गए थे। बाद में अपने-अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को टाइम गॉड बनाने के लिए घर वाले आपस में ही भिड़ गए और इस दौरान अविनाश और दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) की हाथापाई तक बात पहुंच गई। दोनों एक दूसरे को धक्का भी देते हुए नजर आए। दिग्विजय अविनाश मिश्रा से कहते हैं कि “तुम्हारी आंखों में जो डर दिखता है वह देखकर मुझे मजा आता है।” हालांकि इस टास्क में अविनाश मिश्रा शिल्पा शिरोडकर को दिग्विजय रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे थे।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar को टाइम गॉड देख लोगों ने दिए रिएक्शन

शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और चाहत पांडे को मात देकर घर की नई टाइम गॉड बन गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन काफी चर्चा में हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “पहले से यही उम्मीद थी पहले आरफीन और अब शिल्पा यूजलेस लोगों को बिग बॉस इस सीजन में पावर दे रहे हैं और खुलेआम बाइस्ड हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा हां खुश है तो एक ने लिखा यह तो कन्फ्यूजन में ही टाइम गॉड पीरियड निकाल देगी। एक ने लिखा अब इससे बुरा क्या ही हो सकता है।

Bigg Boss 18 से किस कंटेस्टेंट का सफर हो जाएगा खत्म

जहां तक बिग बॉस की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तजिंदर बग्गा, चुम दारंग, श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल, दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा और कशिश कपूर नॉमिनेटेड हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर किसका सफर खत्म होता है और कौन रेस में आगे जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026