---Advertisement---

Bigg Boss 18 में स्टेज 3 कैंसर फाइटर Hina Khan दहाड़ी, Salman Khan के सामने बोलीं- ‘पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है’

Bigg Boss 18: हिना खान बिग बॉस 18 में पहुंची और सलमान खान के सामने इमोशनल नजर आई। उन्होंने कहा इस शो से दुनिया उन्हें शेर खान के नाम से जानती है। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद लोग इमोशनल हो रहे हैं। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 23, 2024 2:51 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कभी बिग बॉस 11 में नजर आने वाली हिना खान (Hina Khan) हर सीजन में किसी न किसी टास्क की वजह से जरूर नजर आती है। ऐसे में बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में भी स्टेज 3 कैंसर से लड़ने वाली फाइटर दिखाई देने वाली है। ऐसे में प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें हिना खान को सलमान खान (Salman Khan) के सामने देखा गया। जहां सलमान ने उन्हें तारीफ में फाइटर कहा तो एक्ट्रेस ने कहा पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है। इस दौरान वह इमोशनल भी नजर आई। आइए देखते हैं आखिर क्या है प्रोमो में खास जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 में पहुंची Hina Khan ने कहीं बड़ी बात

https://youtu.be/TqwNYma8AaI
Credit- Colors TV

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “द ओजी शेर खान ने वीकेंड के वार पर दस्तक दी है। सलमान के चेहरे पर मुस्कुराहट छाई है।” प्रोमो वीडियो में सलमान खान कहते हैं प्लीज वेलकम रियल लाइफ फाइटर हिना खान। इस दौरान हिना बताती है कि “मैं इस जर्नी से जो एक खूबसूरत चीज लेकर गई हूं वह है स्ट्रैंथ। बहुत ही खूबसूरत टैग मिला था मुझे इस शो में पूरी दुनिया मुझे शेर खान के नाम से जानती है।”

Bigg Boss 18 में पहुंची Hina Khan की Salman Khan ने की तारीफ

वहीं सलमान खान हिना खान की तारीफ करते हुए कहते हैं, “आप हमेशा फाइटर रही हो और हर चैलेंज लड़ रही हो इस वक्त। आप 1000 % ठीक हो जाओगे।” इस दौरान हिना खान के आंखों में नमी आ जाती है और वह अपने आंसू नहीं रोक पाती है। यह प्रोमो वीडियो वाकई काफी इमोशनल है।

Bigg Boss 18 में दिखने वाली Hina Khan के नाम से पॉपुलर है Bigg Boss 11

सोशल मीडिया पर इस प्रोमो को लोग को पसंद कर रहे हैं और हीरा खान पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बहुत अच्छा लगा हिना को देखकर तो एक ने कहा हिना शेर खान। एक ने कहा शेरनी तो दूसरे ने कहा हिना को देख बहुत इमोशनल लगा। बात करें हिना खान की तो वह बिग बॉस 11 में हुआ नजर आई थी। शो की विनर शिल्पा शिंदे बनी थी लेकिन सीजन हिना खान के नाम से आज भी पॉपुलर है।

Bigg Boss फेम Hina Khan स्टेज 3 बेस्ट कैंसर से डटकर कर रही है सामना

हिना खान स्टेज 3 बेस्ट कैंसर से जूझ रही है और इस जंग के खिलाफ वह मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि 70% इलाज हो चुका है और वह बहुत जल्द रिकवर कर जाएंगी। इस दौरान उनकी हिम्मत और बहादुरी देख लोग फैन हो गए हैं और इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

The Odyssey

जुलाई 15, 2026

Aamir Khan

जुलाई 15, 2026

Samay Rain

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026