---Advertisement---

Bigg Boss 18: सुपरस्टार का साथ इस कंटेस्टेंट के लिए रहा लकी! जानें Vivian, Karan और Rajat Dalal को पछाड़कर कौन बना BB King

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा और रजत दलाल नहीं बल्कि सब पर भारी पड़ गए यह कंटेस्टेंट, इसके बारे में जानने के बाद आपको भी होगी हैरानी। आइए जानते हैं आखिर कौन बना है BB King Of The Week, हो रही है खूब चर्चा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 5, 2024 4:00 अपराह्न | Updated: नवम्बर 5, 2024 4:53 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: इस हफ्ते बिग बॉस (Bigg Boss 18) के घर का किंग कौन बना? अगर आप सोच रहे हैं कि कलर्स के लाडले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) या हर एक लड़ाई में आगे रहने वाले अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) तो आप गलत हैं। इस सबसे आगे करणवीर मेहरा या रजत दलाल (Rajat Dalal) को सोच रहे होंगे आप लेकिन आपको यह जानकर झटका लगेगा क्योंकि इस हफ्ते BB किंग इनमें से कोई नहीं है। दरअसल इस हफ्ते सुपरस्टार ऋतिक रोशन का दोस्त आरफीन खान (Arfeen Khan) का जादू दर्शकों पर देखने को मिला और वह बन चुके हैं बीवी किंग ऑफ द वीक। इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Bigg Boss 18 में Arfeen Khan बने

https://twitter.com/BiggBoss/status/1853699685896347970

@BiggBoss x चैनल से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आप सबके प्यार और सपोर्ट से अर्पिन खान बन गए हैं बीवी किंग ऑफ़ द वीक वही इस पोस्ट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं

Bigg Boss 18 फैंस ले रहे मजे

इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “आरफीन खान आप सच में यह टाइटल डिजर्व करते हैं सब फाइट करते रह गए और भाई ने साइलेंटली बीवी किंग ऑफ द वीक निकाल लिया।” एक ने लिखा माइंड हैकर आसानी से चीज हैक कर रहा है। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा सीरियसली मैन तो दूसरे ने कहा बिगेस्ट जोक ऑफ द वीक।

Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट के लिए Hrithik Roshan ने की थी वोट की अपील

गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरफीन खान को वोट देने की अपील करते ऋतिक रोशन नजर आए थे। जी हां, इंस्टाग्राम स्टोरी पर वह जब आरफीन को वोट देने की अपील करते दिखे तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। बता दे कि आरफीन माइंड कोच के तौर पेट बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन, सोनी राजदान जैसे चेहरे को पहले से जानते हैं। वह ऋतिक के साथ में काफी नजदीकी बॉन्ड शेयर करते हैं।

Bigg Boss 18 में नॉमिनेशन टास्क में हो रहा बवाल

इस सबसे परे बिग बॉस 18 की बात करें तो फिलहाल नॉमिनेशन टास्क के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक विवियन ने टाइम गॉड बनने के बाद मिले नॉमिनेशन पावर का इस्तेमाल करते हुए चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा और रजत दलाल को नॉमिनेट कर चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026