---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘तेरे नसीब में फल नहीं’ Karan Veer Mehra संग Vivian Dsena की नोकझोक, Rajat से भिड़े Digvijay बोले- ‘यह सोशल मीडिया लड़ाई…’

Bigg Boss 18: टाइम गॉड टास्क में एक बार फिर करणवीर मेहरा पर विवियन डीसेना ने कसा तंज तो वहीं आमने-सामने आए दिग्विजय राठी और संचालक बने रजत दलाल। अब ऐसे में प्रोमो वीडियो देखने के बाद एपिसोड देखना वाकई खास होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 18, 2024 1:14 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss) के घर में टाइम गॉड बनने की जंग जारी है जहां विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, चुम दारंग और ईशा सिंह के अलावा दिग्विजय राठी टाइम गॉड के कंटेंडर बने हैं। अब ऐसे में बताया जा रहा है कि घर की नई टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन बन गई है। हालांकि सब के बीच टाइम गॉड टास्क का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें एक बार फिर जबरदस्त लड़ाई की झलक दिखाई गई है। जहां एक तरफ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और करणवीर मेहरा की तू तू मैं मैं होती है तो दूसरी तरफ दिग्विजय राठी और रजत दलाल (Rajat Dalal) भी आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena और Karan Veer Mehra के बीच नोकझोक जबरदस्त

प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि विवियन डीसेना से मदद मांगने और उनके फलों को चुराने के लिए करणवीर मेहरा उनके पास पहुंचते हैं। वह कहते हैं कि दोस्ती का फल दिखा दे। इस पर विवियन ताना मारने में पीछे नहीं रहते हैं और वह कहते हैं कि तेरे नसीब में फल है ही नहीं जो छल करता है उसके नसीब में फल नहीं होता।” वहीं पीछे से शिल्पा शिरोडकर ताना मारती है कि “जो समीकरण करता है उसके नसीब में फल होता है।” बाद में दिखाई देता है कि विवियन डीसेना से छीनाझपटी होती है।

Bigg Boss 18 में टाइम गॉड संचालक बनकर Rajat Dalal क्या Digvijay Rathee से करेंगे लड़ाई

इस सबके बीच प्रोमो में यह दिखाया जाता है कि दिग्विजय राठी और ईशा सिंह से फल छीनने को लेकर लड़ाई होने लगती है जिस पर बीच बचाव करने के लिए पहुंचे रजत दलाल कहते हैं, “इतना चलता है।” इस दौरान वह ईशा का साथ देते हैं। दिग्विजय सिंह राठी रजत दलाल से सवाल करने लगते हैं कि क्या तूने देखा कि धक्का किसने मारा। इस पर रजत कहते हैं मैं संचालक हूं डिसक्वालीफाई कर दूंगा। वहीं जब रजत दिग्विजय के बीच आते हैं तो दिग्विजय रजत पर पलटवार करते हुए कहते हैं, “हाथ मत लगा मुझे डरता नहीं हूं मैं तुझे तेरे सोशल मीडिया की लड़ाई नहीं है यह क्या करेगा तू।” इस दौरान दोनों एक दूसरे पर चढ़ते हुए नजर आते हैं। हालांकि एपिसोड में क्या होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

कौन है इस हफ्ते Bigg Boss 18 से नॉमिनेटेड

कहा जा रहा है कि घर की नई टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन बन गई है और उन्हें दो हफ़्ते नॉमिनेशन में बचने का अधिकार भी मिला है। वहीं इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो रजत दलाल, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, यामिनी मल्होत्रा, करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और चुम दारंग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026