---Advertisement---

तू चल सा…! Chum Darang-Avinash Mishra के बीच आई हाथापाई पर बात तो Rajat Dalal ने बदला फैसला, भड़के एक्टर बोले- ‘किसी में दम नहीं’

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में गाली गलौज और हाथापाई पर आई बात, चुम दारंग और अविनाश मिश्रा के बीच हुई भिड़ंत, आखिर क्या होगा बिग बॉस का फैसला, क्या अविनाश हो जाएंगे घर से बेघर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2024 12:20 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) आगाज होने के बाद से लगातार सुर्खियों में है और ऐसे में कई कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में है। ऐसे में एक बार फिर घर में घमासान देखने को मिला है और सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद इस बात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) घर से बेघर हो चुके हैं। हालांकि अब तो यह एपिसोड स्ट्रीमिंग के बाद ही पता चलेगा कि अविनाश का सफर खत्म हो गया है या वह घर में है। लेकिन इस सबके बीच चुम दारंग (Chum Darang) के साथ उनकी लड़ाई विवादों में है। आइए जानते हैं।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra का चढ़ा पारा

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि चुम दारंग अविनाश मिश्रा को गाली देते हुए कहती है कि तू चुप। वहीं अविनाश यह कहते हैं कि घर में सिर्फ वह अपनी बात रखना जानते हैं और सब उनके पीछे ही बोलते हैं, किसी में दम नहीं है। इस दौरान अविनाश काफी गुस्से में नजर आते हैं चुम के साथ उनकी खतरनाक नोंक झोंक और लड़ाई को देखने के बाद घर वाले शॉक्ड रह जाते हैं। इस दौरान हाथापाई तक पर बात आ जाती है।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra को लेकर Rajat Dalal ने कहीं ये बात

दरअसल पहले अविनाश मिश्रा को जेल में भेजने के लिए घरवाले चुनते हैं लेकिन बाद में चुम के साथ गाली-लड़ाई और आरफीन खान के साथ बहस के बाद रजत दलाल कहते हुए नजर आते हैं कि 10 घरवाले अविनाश को एलिमिनेट करना चाहते हैं। वहीं प्रोमो में बिग बॉस की आवाज आती है कि अविनाश इसी वक्त घर से बेघर होते हैं जिसके बाद घर का दरवाजा खुल जाता है। अब क्या होगा आगे इसे जाने के लिए फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार।

Bigg Boss 18 के इन कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी

बिग बॉस 18 की बात करें तो शुरुआत से ही यह शो काफी सुर्खियों में है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। फैंस के बीच लगातार इस शो को लेकर क्रेज बरकरार है और ऐसे में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और रजत दलाल (Rajat Dalal), चाहत पांडे (Chahat Pandey), करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra), शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026