---Advertisement---

Bigg Boss 18: उंगली मत दिखाना नहीं तो जेब में जाएगी! Chahat की वजह से Vivian Dsena संग घमासान, ये क्या बोल गए Rajat Dalal

Bigg Boss 18: विवियन और रजत की लड़ाई का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास, चाहत पांडे का साथ देना रजत दलाल को बड़ा भारी या मामला है कुछ और।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 3:30 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की बात करें तो निश्चित तौर पर पॉपुलर कंटेस्टेंट की लिस्ट में रजत दलाल (Rajat Dalal) और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का नाम शुमार है। क्या होगा जब ये दोनों मजबूत कंटेस्टेंट एक दूसरे के आमने-सामने आएंगे। यह बात सुनने के साथ ही शायद आपकी एक्साइटमेंट बढ़ जाए लेकिन अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा ही हुआ। Chahat Pandey की वजह से रजत और विवियन के बीच लड़ाई हुई है। एक बार फिर अपनी बेधड़क बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं रजत। वह विवियन से कहते हैं कि उंगली मत दिखाना नहीं तो जेब में जाएगी। आइए जानते हैं पूरा माजरा।

Bigg Boss 18 में Rajat Dalal और Vivian Dsena की लड़ाई की वजह Chahat Pandey

जहां तक इस प्रोमो वीडियो की बात करें तो इसे शेयर करते हुए कलर्स टीवी ने कैप्शन में लिखा, “चाहत के साथ जो शुरू हुई थी फाइट की उसने विवियन और रजत की हालत टाइट।” Promo Video में आप देखेंगे कि चाहत विवियन से है कहती है कि वहउन्हें बाथरूम में जाने दे लेकिन बाद में विवियन Rajat Dalal को बाथरूम में जाने की परमिशन दे देते हैं लेकिन इतने में चाहत रजत के सामने बाथरूम में घुस जाती है। इसके बाद Vivian यह देखते ही रजत पर आग बबूला हो जाते हैं।

Bigg Boss 18 में Vivian Dsena को रजत Dalal ने कहीं ये बात

ऐसे में रजत विवियन से कहते हैं “विवियन भाई अगर बिना बात की चीजें करोगे तो सही नहीं है। मैं बहुत प्यार से हूं मेरे से उंगली दिखा कर बात मत करो।” इसके बाद वीपीएन वहां से चले जाते हैं लेकिन रजत चिल्लाने लगते हैं, “आगे से मेरे को उंगली मत दिखाना विवियन भाई मैं उंगली नहीं झेलने वाला उंगली फिर आपकी जेब में भी चली जाएगी। किसी के बाप का लेकर नहीं खा रहा तुम्हारी लड़ाई है तुम झेलो मेरे को बीच में क्यों घिस रहे।”

Bigg Boss 18 Promo देख फैंस हुए एक्साइटेड

इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है की चाहत पांडे की वजह से इस लड़ाई की शुरुआत हुई लेकिन अंत क्या होगा यह तो एपिसोड स्ट्रीम होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन इनकी यह लड़ाई फिलहाल चर्चा में है और बिग बॉस फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026