---Advertisement---

Bigg Boss 18: जंग! Arfeen Khan के बाद Avinash Mishra ने किया Karan Veer Mehra पर पर्सनल अटैक, कहीं ये बात

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की लड़ाई सोशल मीडिया पर फिलहाल काफी चर्चा में है जिसमें वह एक्टर के करियर को लेकर कुछ ऐसा कह गए जो आपको भी हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2024 1:13 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की बिग बॉस के घर में लड़ाई शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में है।  विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे (Chahat Panday) तक से भिड़ चुके हैं और ऐसे में करणवीर मेहरा के साथ जंग फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। जहां अविनाश ने करण के करियर पर सवाल उठाते हुए उन पर पर्सनल अटैक किया। करणवीर अविनाश के मुंह से अपने लिए यह सुनने के बाद बिफर उठे और उनकी लड़ाई फिलहाल चर्चा में है। इससे पहले करनवीर मेहरा पर अरफीन खान ने भी पर्सनल अटैक किया था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra के करियर पर Avinash Mishra ने मारा ताना

दरअसल चुम दारंग के साथ अविनाश मिश्रा की लड़ाई हुई और बीच बचाव में उतरे करणवीर मेहरा को उन्होंने अपना निशाना बना लिया। जब चुम को सपोर्ट करते करणवीर दिखे तो अविनाश मिश्रा ने बातों-बातों में उनके करियर को लेकर कह दिया कि वह इतने समय से इंडस्ट्री में हैं लेकिन वह कुछ भी नहीं कर सके। अविनाश ने ताना मारते हुए कहा कि “इतने समय में अपना कैरियर बना नहीं पाया।” इसके बाद करण भड़क उठे।

Karan Veer Mehra ने Avinash Mishra पर साधा था निशाना

बता दे कि इससे पहले करणवीर और अविनाश मिश्रा की लड़ाई हुई जिसमें करणवीर यह कहते हुए नजर आए कि डैडी को यह मत बताओ कि बच्चे को कैसे संभालना है। इस दौरान भी उनके बीच जुबानी जंग खूब देखने को मिला। जहां अविनाश कहते है कि यह बिग बॉस 18 है और यह अविनाश मिश्रा नाम याद रखना जिंदगी भर याद रहेगा। इस पर करणवीर कहते हैं कि जानता कौन है तेरे को तो अविनाश मिश्रा कहते हैं जो इंसान शो जीत कर आया है फिर भी उसको लोग नहीं जान रहे हैं। तो करणवीर मेहरा ने कहा था कि इतना माइक ड्रॉप करूंगा मैं तेरे थक जाएगा उठाते उठाते। तुम 37 नंबर पर हो तुम्हारे जैसे 36 लोगों को अभी सीधा करके आ रहा हूं।

Karan Veer Mehra पर Arfeen Khan ने किया था कमेंट

दोनों की दुश्मनी फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की लड़ाई भी। इससे पहले आरफीन खान शिल्पा शिरोडकर के सामने करणवीर मेहरा की टूटी शादी को लेकर बात करते नजर आए थे जिसके बाद करणवीर भड़क उठे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026