---Advertisement---

Bigg Boss 18: कौन हो सकता है इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट, जानिए जनता की राय

Bigg Boss 18: बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट की बात करें तो जनता के हिसाब से ये 5 नाम हो सकते हैं लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी है। आइए देखते हैं एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 20, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: इसमें कोई दो राय नहीं है बिग बॉस 18 का यह सीजन शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में है और कई कंटेस्टेंट उभर कर सामने आ रहे हैं। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में कलर्स के लाडले विवियन डीसेना से लेकर रजत दलाल तक का नाम शुमार है। ऐसे में शो शुरुआत हुए अभी सिर्फ दो हफ्ते हुए हैं और लोग टॉप फाइव कंटेस्टेंट के नाम को लेकर भी कयास लगने शुरू कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर पहले हफ्ते की रैंकिंग के बाद कौन हो सकता है टॉप 5। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन जनता अपनी अपनी राय देने में पीछे नहीं हैं।

टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट की एंट्री

Bigg Boss 18: Vivian Dsena भी हैं लिस्ट में

‘मधुबाला’ और ‘शक्ति’ जैसे शोज में नजर आने वाले विवियन टीवी के जाने-माने एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। ऐसे में जब उनकी बिग बॉस 18 में एंट्री हुई तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। यह सच है कि विवियन की एंट्री फाइनलिस्ट के तौर पर हुई है और बिग बॉस ने उन्हें खुद फाइनलिस्ट चुना है। लेकिन जब फैन फॉलोइंग की बात करें तो सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है।

Bigg Boss 18: Rajat Dalal भी हैं लोगों के चहेते

बाहर कंट्रोवर्सी को लेकर पहचाने जाने वाले रजत दलाल टॉप 5 में शामिल है। रजत गेम में काफी एक्टिव है और वह किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में रजत भी टॉप 5 में शामिल हो सकते हैं। एक तरफ उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तो दूसरी तरफ शो में वह अपना काफी योगदान दे रहे हैं।

Bigg Boss 18: Chahat Pandey की जबरदस्त पॉपुलरिटी

चाहत पांडे का नाम भी टॉप फाइव की लिस्ट में शुमार हो सकता है क्योंकि चाहत शुरुआत से गेम में एक्टिव है और उन्हें कई कंटेस्टेंट से भिड़ते हुए देखा गया है लेकिन फिर भी वह मजबूती के साथ शो में टिकी हुई है।

Bigg Boss 18: Karan Veer Mehra भी हैं इस लिस्ट में

बिग बॉस 18 में एंट्री से पहले वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही गेम में वह काफी एक्टिव है।उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है ऐसे में काफी हद तक यह भी हो सकता है कि वह टॉप 5 में शामिल हो।

Shilpa Shirodkar को मिली पहचान

ब्यूटी क्वीन और अपनी एक्टिंग से एक जबरदस्त पहचान बनाने वाली शिल्पा शिरोडकर भी टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हो सकती हैं क्योंकि उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। वह गेम में अपनी बात रखने में पीछे नहीं है हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी है लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग रैंकिंग में फिलहाल टॉप 5 में इन नामों को लिया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026