---Advertisement---

Bigg Boss 18: आखिर क्यों बढ़ी Shilpa Shirodkar और Avinash Mishra की लड़ाई, एक्ट्रेस बोलीं- ‘आप सिर्फ मेरे को टारगेट…’

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा की हुई लड़ाई, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो देखने के बाद फैंस अपकमिंग एपिसोड के लिए एक्साइटेड, दूसरी तरफ विवियन और चाहत की हुई तू तू मैं मैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 15, 2024 12:38 अपराह्न

Bigg Boss18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में लड़ाई ना हो ऐसा कोई नहीं सकता है और यहां हर टास्क में दो लोगों के बीच रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। वहीं इस सीजन में एक लड़ाई काफी चर्चा में है। जी हां हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की जो किसी न किसी वजह से एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर अविनाश ने नॉमिनेशन टास्क में शिल्पा शिरोडकर को अपने निशाने पर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि शिल्पा शिरोडकर अविनाश से यह कहती हुई नजर आती है कि आप सिर्फ मेरे को टारगेट कर रहे हो।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar ने Avinash Mishra से कहीं ये बात

दरअसल इस सब की शुरुआत नॉमिनेशन डांस के दौरान होता है जहां अविनाश के निशाने पर होती है शिल्पा शिरोडकर। इस दौरान श्रुतिका से अविनाश यह कहते हुए नजर आते हैं कि शिल्पा, करण और हेमा किसी भी मुद्दे पर नहीं बोलते हैं इसलिए मेरे ये तीन नाम है। श्रुतिका इस दौरान उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आती है। इस दौरान एक्ट्रेस करती है कि “आप सिर्फ मेरे को टारगेट कर रहे हो आप यह कैसे डिसाइड कर सकते हो कि यह शो मेरे लिए है या नहीं है पर्सनालिटी नहीं बदल सकती मैं अपनी।” वहीं अविनाश को शिल्पा यह भी कहती है कि अब तू मेरे साथ पर्सनल हो रहा है।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar Avinash Mishra की जंग

नॉमिनेशन टास्क के दौरान अविनाश और शिल्पा की लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जहां अविनाश शिल्पगढ़ पर वार करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस खुद को स्ट्रांग साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दरअसल नॉमिनेशन टास्क में अरफीन खान गॉडफादर बने हैं।

Bigg Boss 18 में Shilpa Shirodkar Avinash Mishra के अलावा Vivian Dsena vs Chahat Pandey

वहीं दूसरी तरफ विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) की भी लड़ाई होती है। दरअसल विवियन से चाहत अपनी प्लेट में खाने का तड़का मांगती है जिस पर विवियन कहते हैं कि वह उन्हें प्लीज कहें। इसी बात पर दोनों की बहस होने लगती है। यह पहली दफा नहीं है जब चाहत पांडे और विवियन की भिड़ंत हुई हो और दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा की लड़ाई भी बिग बॉस के घर में काफी फेमस है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026