---Advertisement---

Bigg Boss 19: ‘2 पैसे की इज्जत…’ अभिषेक बजाज संग लड़ाई के बाद कुनिका सदानंद से तू तड़ाक पर आए अमाल मलिक, क्या सिंगर बदल पाएंगे अपनी छवि

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में एक बार फिर अमाल मलिक की अभिषेक बजाज के साथ तकरार होती है तो वहीं कुनिका सदानंद के साथ भी उनकी लड़ाई चर्चा में आ गई है। आइए जानते हैं आने वाले एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 3, 2025 2:14 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में ड्रामे खत्म होने के नाम नहीं लेते जहां अभिषेक बजाज और अमाल मलिक एक बार फिर आपस में आमने-सामने आए। इस बार बजाज को सपोर्ट करने कोई और नहीं बल्कि कुनिका सदानंद पहुंची तो अमाल मलिक ने इज्जत की वाट लगा दी। सोशल मीडिया पर अमाल मलिक वर्सेज अभिषेक बजाज के बीच एक और नए प्रोमो ने खलबली मचा दी जहां कुनिका सदानंद के साथ बिग बॉस 19 में एक बार फिर तू-तड़ाक पर उतर गए। आइए जानते हैं क्या है प्रोमो में जो अपकमिंग एपिसोड को और भी खास बनाता है।

अभिषेक बजाज वर्सेज अमाल मलिक से क्या Bigg Boss 19 का बदला माहौल

दरअसल कैप्टंसी टास्क में अशनूर संचालक बनी होती है जहां वह फेक कैप्टंसी चिल्लाती हुई नजर नहीं तो अरमान मलिक कहते हैं, “समझ नहीं आया भौंक रही थी।” इस पर अभिषेक बजाज दोस्त के सपोर्ट में खड़े हुए और वह कहते हैं तेरे को समझ में आया तू भौंकता है। अमाल का जवाब होता है, “बोल दिया जो उखाड़ना है उखाड़ ले. दोनों के बीच गहमागहमी तेज हो जाती है और हाथापाई की नौबत पर आ जाती है जहां बचाव के लिए और कंटेस्टेंट उतरते हैं। वहीं एक और प्रोमो वीडियो में दिखाया जाता है कि अमाल मलिक की टीम के लोग माइक उतार कर बिग बॉस को धमकी देते हुए दिखते हैं।

कुनिका सदानंद से क्यों हुई अमाल मलिक की लड़ाई

https://youtu.be/B0qPZJUPQOI

Credit- Bollywood pe Charcha

न सिर्फ अभिषेक बजाज बल्कि कुनिका सदानंद के साथ भी अमाल मलिक की तनातनी देखी जाती है। सिंगर तू तड़ाक पर उतर जाते हैं क्योंकि कुनिका ने सिर्फ अभिषेक बजाज की पक्ष लेने की कोशिश की। प्रोमो में दिखाया जाता है कि कुनिका कहती है कि उसने अपना सिर पहले ऐसे किया। इस पर अमाल मलिक भड़क जाते हैं और कहते हैं, “आपको तो 2 पैसे की इज्जत देते ही आप सिर पर चढ़ जाते हैं। 40 साल से आप रिटायर्ड हो।” कुनिका का वार भी आता है और कहती है, “तू अपनी फैमिली को संभाल। तू यहां क्यों आया है।”

क्या बिग बॉस 19 में बदल पाएगी अमाल मलिक की छवि

इस पर अमाल मालिक कहते हैं कि अपनी छवि बदलने। इसके बाद अमाल बिग बॉस 19 प्रोमो में कहते हैं खुद 40 साल से काम नहीं है मुझ पर चढ़ रही है ढोल बनके। दोनों के बीच की लड़ाई देखकर इतना तो तय है कि एपिसोड में अब बवाल होने वाला है। वीकेंड के वार पर अमाल मलिक को इस बार सलमान खान से क्या रियलिटी चेक मिलता है यह देखना भी दिलचस्प होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026