---Advertisement---

Bigg Boss 19 के 5 सबसे बड़े मूमेंट, जिन्होंने हिला दिया मीडिया और सोशल मीडिया

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रिएलिटी शो बिग बॉस 19 खत्म हो गया है। इस सीजन के विनर गौरव खन्ना बने हैं। हर तरफ इस शो की चर्चा हो रही है। आज हम आपको बिग बॉस 19 के 5 ऐसे मूमेंट बताने जा रहे हैं। जिनसे मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी। शो की टीआरपी बढ़ाने में इन घटनाओं का काफी अहम रोल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 8, 2025 1:29 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19 : 7 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले के साथ बिग बॉस 19 खत्म हो गया है। 15 हफ्तों तक चले इस शो के विनर टीवी एक्टर गौरव खन्ना बने हैं। हालाकि उनके जीतने पर मेकर्स की नियत पर सवाल उठ रहे। कुछ लोग इस विनर को फिक्स बता रहे हैं। फिलहाल कलर्स पर आने वाला सलमान खान का रिएलिटी शो खत्म तो हो गया है। लेकिन अपने पीछे कुछ ऐसी घटनाओं को छोड़ गया है, जो बिग बॉस के इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई हैं। आज हम आपको बिग बॉस 19 की 5 सबसे चर्चित और वायरल घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी वजह से शो को जमकर टीआरपी मिली, वहीं ऑडियंस का मनोरंजन हुआ ।

अशनूर कौर का तान्या मित्तल को मारना

बिग बॉस 19 में एक ऐसा मूमेंट आया जब टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल के ऊपर लकड़ी का भारी तख्ता मारा। इसको लेकर विवाद बढ़ा और मेकर्स ने अशनूर कौर को बिग बॉस के नियम तोड़ने के कारण घर से बाहर निकाल दिया। बिग बॉस 19 के इतिहास में ये एक नजीर साबित हुआ है। मेकर्स ने आने वाले कंटेस्टेंट को ये मैसेज दिया है कि, बिग बॉस के घर में किसी भी तरह की हिंसा नहीं चलेगी।

अमाल मलिक ने जब फरहाना भट्ट के सामने से फेंका खाना

म्यूजिशयन और सिंगर अमाल मलिक उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चाओं में आ गए थे। जब उन्होंने फरहाना भट्ट के आगे से खाना छीनकर फेंका था। इसके साथ ही उनकी मां के लिए आपत्तिजनक बातें भी कही थीं। इस दौरान माल और फरहान के बीच भयंकर लड़ाई भी हुई थी। बिग बॉस 19 के इतिहास में ऐसा शायद पहली हो रहा हुआ जब किसी कंटेस्टेंट के सामने से किसी ने खाना खींचकर फेंका हो।

बसीर अली का एविक्शन

बसीर अली बिग बॉस 19 के एक ऐसे कंटेन्टेंट थे जो पहले दिन से ही काफी अच्छा खेल रहे थे। उनका बेबाकपन और तर्कों के साथ बातों को रखना लोगों को काफी पसंद आ रहा था। हालत तो यहां तक आ गई थी कि, उन्हें सभी मेल कंटेस्टेंट में सबसे पारवफुल माना जा रहा था। लेकिन अचानक से उनका नेहल चुडासमा के साथ डबल एविक्शन कर दिया गया। बसीर अली को घर से बाहन निकालने को लोगों ने अनफेयर बताया। बसीर अली को निकालने का मुद्दा काफी चर्चा में रहा है।

फरहाना भट्ट ने जब नीलम गिरी की चिट्ठी को फाड़ा

बिग बॉस 19 के लिए सबसे टर्निंग पॉइंड टास्क के दौरान फरहाना भट्ट का नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ना था। उन्होंने इमोशन हुए पूरे परिवार को झटका देते हुए नीलम गिरी के घर से आयी चिट्ठी को फाड़ दिया था। जिसके बाद फरहाना के खिलाफ पूरा घर हो गया था। फरहाना भट्ट से लोग इतने नाराज थे कि, उनका खाना तक छीनकर अमाल मलिक ने फेंक दिया था। इस घटना के बाद टॉप 2 में पहुंचने वाली फरहाना भट्ट चमक उठी थीं।

अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का पूल मूमेंट

बिग बॉस 19 के विवाद में एक बड़ा विवाद पूल में बिना माइक चोरी -चुपके बाते करने का था। बिग बॉस के द्वारा बार-बार टोके जाने के बाद भी अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नहीं सुन रहे थे। वहीं, अशनूर ने तो मेकर्स का मजाक भी उड़ाया था। इसके बाद दोनों को घर से निकालने तक का फरमान बिग बॉस में हो गया था। लेकिन उस समय कैप्टन मृदुल तिवारी ने उन्हें बचा लिया था। जिसके बाद सजा के तौर पर मेकर्स ने पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026