---Advertisement---

Bigg Boss 19: गजब ! हार भी नहीं हिला सकी तान्या मित्तल का जज्बा, अमाल मलिक पर किए गए एहसानों और केयर पर किया चौंकाने वाला खुलासा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की विनर भले ही तान्या मितत्ल ना बन सकी हो, लेकिन वो सबसे वायरल कंटेस्टेंट जरुर बन गई हैं। फिनाले में पहुंचकर भी हारने के बाद तान्या मित्तल का जज्बा नहीं टूटा है। उन्होंने अमाल मलिक और अपनी हार पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 8, 2025 12:25 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 भले ही गौरव खन्ना के जीतते ही खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी सबसे ज्यादा चर्चा तान्या मित्तल की हो रही है। वो इस शो की इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो पूरे सीजन ट्रेंड पर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स को भर-भरकर कंटेन्ट दिया है। तान्या मित्तल की छवि एक झूठी और बड़बोली कंटेस्टेंट की रही है। लेकिन उन्होंने ऑडियंस को खूब एंटरटेनमेंट दिया है। हार के बाद तान्या मित्तल का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही हैं कि, बिग बॉस 19 विनर बनने का उन्हें जरा भी अफसोस नहीं है। इसके साथ ही अमाल मलिक की जो उन्होंने केयर की है उस पर भी उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Bigg Boss 19 की असली विनर खुद को क्यों मानती हैं तान्या मित्तल?

आपको बता दें, बिग बॉस 19 के पूरे सीजन में तान्या मित्तल अपने बड़बोलेपन और अमीरी के किस्सों के कारण चर्चा में रही हैं।

देखें वीडियो

उन्होंने पूरे सीजन कंटेस्टेंट की केयर की और अपनी अमीरी के किस्से सुनाए। जिसकी वजह से शो को काफी टीआरपी मिली है। काफी लोग उन्हें शो का विनर मानते रहे थे। लेकिन जब वो नहीं जीती तो उनसे यही सवाल किया गया। जिस पर तान्या मित्तल ने कहा कि, वो अपने आप को विनर ही मानती है। गौरव खन्ना के जीतने की उन्हें खुशी है, लेकिन वो खुद को विनर मानती हैं। लोग उनके बारे में बात कर रहे है और मीडिया उनके लिए खड़ी है। इससे अच्छी कोई भी ट्रॉफी नहीं हो सकती है। उन्होंने कभी ट्रॉफी के लिए अपना गेम नहीं खेला है। बिग बॉस 19 हारने के बाद भी वो अपने आपको विनर ही मानती हैं।

अमाल मलिक की केयर पर तान्या मितत्ल का बड़ा खुलासा

तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में अमाल मलिक की काफी केयर की थी। जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों पर सवाल भी उठे थे। लेकिन बाद में अमाल मलिक को लगा कि, तान्या मित्तल एक फेक लड़की हैं। जिसकी वजह से वो उनका विरोध करने लगे और ये दोस्ती टूट गई। शो से बाहर आने के बाद जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो तान्या बोली बिग बॉस 19 में आ ने से पहले वो अमाल मलिक को जानती तक नहीं थी। लेकिन वो काफी बीमार लगे जिसकी वजह से उन्होंने केयर की है। अमाल की ही नहीं बल्कि जीशान और अन्य लोगों के साथ उन्होंने बहुत अच्छा किया है। लेकिन अगर लोगों को उनकी सच्ची केयर पर भरोसा नहीं है तो वो कुछ नहीं कर सकती हैं। उन्होंन जो कुछ भी किया वो दिल से किया है। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कई खुलासे किए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026