---Advertisement---

Bigg Boss 19: इस सोशल एक्टिविस्ट के आने से घर में जमेगा राजनीति का रंग, घरवालों की सत्ता को लेकर न्यू प्रोमो में क्या बोले Salman Khan

Bigg Boss 19: सोशल एक्टिविस्ट अतुल किशन का नाम सामने आ रहा है और कहा जा रहा है कि वह बिग बॉस 19 में पार्टिसिपेट करने वाले हैं। दूसरी तरफ एक और प्रोमो वीडियो भी चालू किया गया है जिसमे सलमान खान अंजाम की चेतावनी देते नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2025 4:14 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 की शुरुआत से पहले इसे लेकर हर अपडेट जानने के लिए लोग इंतजार में हैं जो इस शो को पसंद करते हैं। इस सबके बीच कहा जा रहा था कि बिग बॉस के घर की पहली झलक 19 अगस्त को दिखाई जा सकती है क्योंकि मीडिया इस दिन Bigg Boss 19 के घर में जाने वाली थी। अब कुछ ऐसी खबर सामने आई जो लोगों को शॉक्ड कर सकता है। इस सबके बीच कहा जा रहा है कि एक सोशल एक्टिविस्ट बिग बॉस 19 में शिरकत करने वाले हैं जो इस सीजन को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं।

Bigg Boss 19 में क्या Atul Kishan दिखाएंगे दमखम

घरवालों की सरकार थीम काफी चर्चा में है और वहीं अब कहा जा रहा है कि अतुल किशन बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकते हैं। Atul Kishan बिग बॉस 18 के समय में भी काफी सुर्खियों में रहे थे। कहा जा रहा था कि वह Salman Khan के शो में पार्टिसिपेट करने वाले हैं लेकिन आखिरी पल में उन्होंने शो से पीछे हटने का फैसला लिया था लेकिन अब एक बार फिर Bigg Boss 19 में उनकी आने की खबर सामने आई। बिग बॉस 19 के लिए उन्हें कंफर्म कंटेस्टेंट माना जा रहा है। यह हम नहीं बल्कि बिग बॉस तक द्वारा शेयर किए गए रिपोर्ट में बताया गया है।

अंजाम और आवाम की बिग बॉस 19 को Salman Khan की वार्निंग

Bigg Boss 19 के न्यू प्रोमो की बात करें तो कलर्स टीवी ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दिल थामकर हो जाइए तैयार क्योंकि बिग बॉस में चलेगी घर वालों की सत्ता इस बार।” वहीं सलमान खान की झलक दिखाई देती है जो कहते हैं घर वालों डू वाटएवर यू वांट टू डू मैन बट बी रेडी फॉर अंजाम एंड आवाज क्योंकि इस बार घर वालों की सरकार।

अब ऐसे में क्या बिग बॉस 19 में अतुल किशन पार्टिसिपेट करते हैं इसे जानने के लिए फिलहाल शो के लिए इंतजार करने की जरूरत होने वाली है। अगर ऐसा होता है तो राजनीति के घर में एक अलग जंग देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

मार्च 11, 2026

Aneet Padda

मार्च 11, 2026

Mumbai Viral Video

मार्च 11, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 11, 2026

Ek Din Trailer

मार्च 11, 2026

Viral Video

मार्च 11, 2026