---Advertisement---

Bigg Boss 19: नेहल संग रोमांस फरमाकर बसीर अली ने अपने पांव पर मारी कुल्हाड़ी, पापुलैरिटी में तान्या मित्तल ने भरी उड़ान, देखें टॉप 5

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नेहल चुडासमा और बसीर अली की लव केमिस्ट्री को क्या लोगों से प्यार मिला है। आइए जानते हैं पापुलैरिटी रैंकिंग जो सब कुछ बयां करने के लिए काफी है तो तान्या मित्तल की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 22, 2025 1:23 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा और बसीर अली की नजदीकियां बढ़ रही है और घर में इस लव एंगल की शुरुआत को लेकर फिलहाल चर्चा खूब हो रही है। इस सबके बीच पापुलैरिटी रैंकिंग में बसीर अली की लोकप्रियता में कमी दर्ज की गई। वहीं मालती चाहर के साथ जारी कंट्रोवर्सी के बीच तान्या मित्तल की शो में पापुलैरिटी बढ़ी है। 8वें हफ्ते की बिग बॉस 19 पापुलैरिटी रैंकिंग में किसने मारी बाजी और किसे मिली पटखनी। आखिर किस कंटेस्टेंट की लोकप्रियता देखी गई है आइए देखते हैं लेकिन इस सबके बीच इतना तो तय है कि बिग बॉस 19 यूजर्स से नेहल और बसीर अली की जोड़ी को उस कदर प्यार नहीं मिल रहा है।

Bigg Boss 19 में नेहल चुडासमा और बसीर अली की गिरी पॉपुलरिटी

बसीर और नेहल के लव एंगल को बिग बॉस 19 में देखा जा रहा है जो एक हफ्ते के बीच काफी करीब आए हैं लेकिन नेहल को पापुलैरिटी रैंकिंग में 14 का नंबर मिला है। जहां इससे पहले हफ्ते में सबसे आखिर में मालती चाहत होती थी अब इस लिस्ट में नेहल हो गई है। वहीं बसीर अली टॉप पर राज कर रहे थे लेकिन इस बार वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

तान्या मित्तल की बढ़ी पॉपुलरिटी

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल की पापुलैरिटी बड़ी है क्योंकि इस बार तान्या मित्तल को टॉप 10 में जगह मिली है और वह 8वें नंबर पर नजर आ रही है। तान्या मित्तल बीते दिन काफी सुर्खियों में रही थी जब मालती चाहर ने उनके बिजनेस को लेकर बिग बॉस 19 में सवाल उठाया था।

बिग बॉस 19 का कौन है किंग और कौन है टॉप 5

बिग बॉस 19 का आधा सफर तय हो चुका है और ऐसे में 8वें हफ्ते में जिन टॉप 5 कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा प्यार मिला उसमें अभिषेक बजाज टॉप पर हैं। बसीर अली दूसरे नंबर पर फरहाना भट्ट तीसरे नंबर पर तो गौरव खन्ना चौथे नंबर पर और 5वें नंबर पर अमाल मलिक नजर आ रहे हैं। बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट पापुलैरिटी रैंकिंग 8वें हफ्ते की बात करें तो अभिषेक बजाज ने सबका दिल जीता है और वह जनता का चहेता बन चुके हैं जिन्हें टॉप पर जगह मिली।

आगे बिग बॉस 19 की रैंकिंग में किस तरह का उतार चढ़ाव देखने को मिलता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि हर दिन गेम में ट्विस्ट और ड्रामा देखा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026