---Advertisement---

Bigg Boss 19: ‘दिवाली पर सबको फोड़ो…’ सलमान खान ने फरहाना भट्ट संग अमाल मलिक को लगाई लताड़, गौरव खन्ना सहित तान्या और मालती को भी मारा ताना

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में सलमान खान गौरव खन्ना, अमाल मलिक सहित तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती चाहर पर सवाल उठाते हुए नजर आए। आइए जानते हैं वीकेंड के वार को लेकर खास अपडेट्स जो है एक्साइटिंग।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2025 2:09 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में लगातार हंगामे देखे जा रहे हैं। ऐसे में इस बार वीकेंड का वार वाकई काफी खास होने वाला है क्योंकि सलमान खान सभी कंटेस्टेंट के चेहरे से नकाब उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ना सिर्फ अमाल मलिक, फरहाना भट्ट बल्कि तान्या मित्तल सहित गौरव खन्ना और मालती चाहर पर ताना मारते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर वीकेंड के वार के कई अपडेट सामने आ रहे हैं। वहीं इसे जानने के बाद लोगों का कहना है कि दिवाली पर सलमान खान सब की फोड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Bigg Boss 19 में अमाल मलिक के अलावा तान्या मित्तल और मालती चाहर पर उठे सवाल

रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी नजर आने वाले हैं जो अपने बेटे से उनकी गेम के बारे में बात करेंगे। इतना ही नहीं सलमान खान भी सिंगर को एक बार फिर से क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं मालती चाहर और तान्या मित्तल के रिश्ते पर सलमान खान सवाल करेंगे। बिग बॉस 19 को लेकर जारी रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान ने कहा है कि “यह दोस्ती है या दुश्मनी।” वह तान्या पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि राशन कार्ड के दौरान वह हंस रही थी जब नेहल मालती से सवाल कर रही थी।

फरहाना भट्ट को भी पड़ी लताड़

इतना ही नहीं सलमान खान ने फरहाना भट्ट को नीलम गिरी पर दिए गए भोजपुरी स्टाफ टिप्पणी के लिए भी फटकार लगाई। उन्होंने कंटेस्टेंट से कहा कि “आप हमेशा अपने झगड़ों में राज्य, समुदाय और माता-पिता को क्यों लाते हैं। वहीं मृदुल तिवारी से सलमान खान ने कहा कि आपकी फ्लाइट जो टेक ऑफ की थी वह अब लैंड हो गई है और सुरक्षित रूप से पार्क हो गई है।

गौरव खन्ना को लेकर क्या बोले सलमान खान

बिग बॉस 19 में सलमान खान ने वीकेंड के वार पर एक बार फिर से गौरव खन्ना के गेम प्ले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा मेरी फ़िल्म में एक डायलॉग था, “मैं दिल में आता हूं दिमाग में नहीं। इसको तुमने सीरियसली ले लिया है तुम्हारा जो गेम है वह तुम्हारे दिमाग में चलता है हमें और फैंस को पता नहीं चलता है।” वहीं इन अपडेट्स को जानने के बाद एक यूजर ने कहा, “भाई दिवाली पर सबकी बजा गया तो एक ने कहा इनकी तो रोज क्लास लगाओ। दिवाली पर सबको फोड़ो। दूसरी तरफ कहा जा रहा है की दिवाली के मौके पर इस हफ्ते कोई भी एविक्शन नहीं होने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026