---Advertisement---

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा-बसीर अली की नजदीकियों को घरवालों ने बताया सिचुएशनशिप, फिर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे लव जिहाद के चर्चे ?

Bigg Boss 19: नेहल चुडासमा-बसीर अली की नजदीकियों को कुछ लोग लव जिहाद बता रहे हैं। इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। जिसकी वजह से उनमें बहस छिड़ गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 23, 2025 4:42 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बीबी हाउस में इस समय पुराने रिश्ते टूट रहे हैं तो वहीं, नए रिश्ते बन रहे हैं। अभी तक बिग बॉस 19 के कपल अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को कहा जाता था। लेकिन अब घर में नेहल चुडासमा-बसीर अली की नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन दोनों के रिश्ते को बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट सिचुएशनशिप बता रहे हैं। उनका कहना है कि, गेम में बने रहने के लिए ये सबकुछ किया जा रहा है। घर में बसीर और नेहल एक-दूसरे के साथ खूब टाइम बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनों की एक वीडियो काफी वायरल की जा रही है। यूजर ने इसे लव जिदाद बताया है। इस वीडियो को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि, दोनों अपनी मर्जी से कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे लव जिहाद चलाने की साजिश बता रहे हैं।

Bigg Boss 19 पर क्यों लगा लव जिदाह चलाने का आरोप?

नेहल चुडासमा-बसीर अली का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Mr. Tiwari नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। जिसमें नेहल और बसीर दोंनो के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं।

देखें वीडियो

दोनों एक-दूसरे का जूठा खा रहे हैं और कपल की तरह केयर करते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों एक-दूसरे के साथ खुलकर क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “Big Boss धीरे धीरे लव जिहाद का अड्डा बन चुका है । जिसको हमारी बात का यकीन ना हो वो वीडियो जरूर देखें।” इसके साथ ही कैप्शन के ऊपर लिखकर आ रहा है, बिग बॉस में लव जिहाद का लाइव प्रमोशन। “

नेहल चुडासमा-बसीर अली के रिश्ते पर शुरु हुई बहस

बिग बॉस 19 रिएलिटी शो में गेम के लिए एक रिलेशन बनना बेहद आम माना जाता है। नेहल चुडासमा-बसीर अली को लेकर भी अन्य कंटेस्टेंट भी यही कह रहे है। फिलहाल इन दोनों की नजदीकियों के वीडियो को कुछ यूजर्स लव जिहाद बता रहे हैं। वीडियो देख एक यूजर लिखता है, “बिग बॉस हो या बॉलीवुड सब के सब लव जिहाद को बढ़ावा दे रहे हैं और यह बात हिंदू नहीं समझ रहा सेकुलरिज्म का कीड़ा हिंदुओं में ही है’ दूसरा लिखता है, ‘बशीर मुस्लिम है ये नेहल को पता है और नेहल बलिग लड़की है तो लव जिहाद वाला प्रोपेगेंडा फेल हो जाता है।’ तीसरा लिखता है,’ इस सेट का पता लगाओ और वही प्रदर्शन करो।’ इस वीडियो को देखकर लोग अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Viral Video

नवम्बर 3, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Neha Bora

नवम्बर 3, 2026