---Advertisement---

Bigg Boss 19: हिना खान ने नॉमिनेशन टास्क के अस्तित्व पर उठाए सवाल, क्या मेकर्स ऑफ कैमरा कर रहे हैं खेला

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, बसीर अली और नेहल चुडासमा है लेकिन इस सबके बीच हिना खान ने शो पर सवाल उठाते हुए कुछ ऐसा लिखा जो लोगों को शॉक्ड कर रहा है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन का टास्क हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। सेक्रेट बॉक्स के जरिए दिवाली धमाका हुआ और इसमें अनलकी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट होना पड़ा जिसमें नेहल चुडासमा, गौरव खन्ना, बसीर अली, प्रणीत मोरे नॉमिनेशन की बलि पर चढ़े। हालांकि इस सबके बीच बिग बॉस 19 में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि हिना खान भी शॉक्ड रह गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए मेकर्स पर कटाक्ष करते हुए नजर आए हैं। हिना खान ने जो लिखा वह किसी को भी शॉक्ड कर सकता है और बिग बॉस 19 की सच्चाई पर सवाल उठा सकता है।

बिग बॉस 19 को लेकर हिना खान हुई बेबाक

https://twitter.com/eyehinakhan/status/1981092947358863497

हिना खान ने बिग बॉस 19 को लेकर पोस्ट करते हुए मजे लेती नजर आई और उन्होंने x पर लिखा, “यदि निश्चित नामांकनों में एक चेहरा होता, सबसे पहले किसे भेजा, बॉक्स खोलना ही सब कुछ तय करता है। और हां बॉक्स नंबर चुनने के बाद क्या पीछे से तस्वीर बदली जा रही थी.. हमें क्या पता। जनता जान ना चाहती है। दुख की बात है कि इस शो ने अपना आकर्षण खो दिया है। शुभरात्रि।”

क्या फिक्स था Bigg Boss 19 में नॉमिनेशन टास्क

न सिर्फ हिना खान बल्कि बिग बॉस 19 के कई फैंस इस तरह के सवाल उठा रहे हैं कि नॉमिनेशन टास्क डिसाइड किया हुआ था। बार-बार तस्वीर बदली जा रही थी और सभी बॉक्स में एक ही तस्वीर रखी जा रही थी ताकि रूम में आने वाले कंटेस्टेंट जिस कंटेस्टेंट का नाम ले वह हर बक्से में हो। वहीं हिना खान द्वारा उठाए गए सवाल निश्चित तौर पर एक बार फिर बिग बॉस 19 को फिक्स और स्क्रिप्ट दिखा रहा है जिस पर फैंस नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं।

डेमोक्रेसी की सरकार में क्या हो रहा खेला

इस बार बिग बॉस में डेमोक्रेसी की सरकार है और हर फैसला घरवालों के हाथ में है लेकिन नॉमिनेशन टास्क के बाद लोगों के बीच एक बार फिर गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ हिना खान बिग बॉस 11 में फर्स्ट रनर अप बनी थी और तब से बिग बॉस को लेकर बात करने में पीछे नहीं रहती है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 2, 2026