---Advertisement---

Bigg Boss 19: ओवर स्मार्टनेस के चक्कर में ये 5 पावरफुल कंटेस्टेंट करवा रहे अपनी ही भयंकर बेइज्जती, देखें कैसे कमाई हुई इज्जत की उड़ाई धज्जियां

Bigg Boss 19: बीबी हाउस में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो कि, अपनी बनी हुई इज्जत की धज्जियां उड़वा रहे हैं। ये पांचों कंटेस्टेंट काफी पावरफुल माने जाते हैं। लेकिन जो इन्होंने अपनी इमेज खराब की है वो लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2025 1:17 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बीबी हाउस में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनकी बाहर की दुनिया में काफी इज्जत है वो अपने-अपने क्षेत्रों के सुपर स्टार है। लेकिन जब से वो बिग बॉस 19 में आए हैं उन्होंने बयानों और लड़ाईयों से अपनी ही इज्जत की धज्जियां उड़वा ली हैं। फैंस इन सभी कंटेस्टेंट को टॉप 5 में विनर के रुप में देख रहे थे। लेकिन जिस तरह से ये अपने गेम को प्ले कर रहे हैं वो इनकी बाहरी इमेज पर भारी पड़ रहा है। इस लिस्ट में अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नेहल चुडासमा जैसे कंटेस्टेंट हैं।

अमाल मलिक की गालियां लोगों को नहीं आ रही रास

अमाल मलिक एक जाने-माने म्यूजिशियन परिवार से तालुक रखते हैं। वो बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं। लेकिन जिस तरह से वो अपनी लड़ाईयों में गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उसकी वजह से उनके परिवार की इज्जत और खुद उनकी इमेज पर असर पड़ रहा है। वीकेंड के वार पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी अपने बेटे की इन हरकतों के लिए समझा चुके हैं।

कुनिका सदानंद का पलटी मारना

कुनिका सदानंद बिग बॉस 19 की एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो कि, खुलकर खेलती हैं। यही उनकी सबसे बड़ी पावर और कमजोरी है। क्योंकि वो जिस तरह से घर में पलटी मारती हैं उसकी वजह से कई बार उन्हें घरवालों और बाहरवालों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। कुनिका सदानंद को कुछ लोग पलटू या फिर थाली का बैंगन कहते हैं। कुनिका सदानंद बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस हैं। 40 सालों से वो काम कर रही हैं। लेकिन उनकी पलटने की छवि लोगों को पसंद नहीं आ रही है।

फरहाना भट्ट की बदजुबानी

फरहाना भट्ट बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साइड रोल कर चुकी हैं। वो खुद को पीस एक्टिविस्ट बताती हैं। लेकिन जिस तरह से वो घर में गालियां देती हैं उसकी वजह से उनकी छवि पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है। फरहाना भट्ट की बदजुबानी के लिए खुद बिग बॉस 19 के होस्ट सलमान खान भी चेतावनी दे चुके हैं।

तान्या मित्तल का बड़बोलापन

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में आने से पहले स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर और एक धार्मिक लड़की के तौर पर जानी जाती थीं। लेकिन जब से उन्होंने लंबा-लंबा फेंकना शुरु किया है तब से बीबी हाउस और बाहरवाले उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी संस्कारी इमेज की खुद ही धज्जियां उड़ा ली हैं। शो खत्म होने के बाद उनकी इमेज पर उनके बड़बोलेपन का असर दिख सकता है।


नेहल चुडासमा का लव एंगल

नेहल चुडासमा मिस दिवा यूनिवर्स 2018 को जीतने वाली एक मॉडल हैं। अभी तक तो वो चिकन और हलुआ पर लड़ती थीं। लेकिन अब उनकी हद से ज्यादा नजदीकियां बीबी हाऊस में बसीर अली से बढ़ रही हैं। जिसकी वजह से लोग उन्हें फेक बोल रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि, नेहल खुद के गेम को आसान बनाने के लिए झूाए प्यार का सहारा ले रही हैं। अभी तक जो उनकी स्ट्रोंग वूमेन की छवि थी वो अब खत्म होते हुए दिख रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026