---Advertisement---

Bigg Boss 19: प्रणीत मोरे और गौरव खन्ना ही नहीं फरहाना भट्ट पर भारी पड़ सकती यह कंटेस्टेट, जानिए टॉप की रेस में कैसे दिखा रही दबदबा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्राणिक मोरे के लिए यह कंटेस्टेंट मुसीबत बन सकती है। आइए जानते हैं आखिर कौन है वह जिसे मिल रहा है लोगों से सपोर्ट और टॉप की रेस में अपना दबदबा दिखा रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 30, 2025 2:21 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का आखिरी वीकेंड का वार काफी खतरनाक रहा है जहां सलमान खान कंटेस्टेंट पर वार करते हुए नजर आए। वहीं इस सबके बीच सोशल मीडिया पर मीडिया राउंड को लेकर तमाम खबरें आ रही है। जहां प्रणीत मोरे को काफी तीखे सवालों का सामना करना पड़ा है। जहां एक तरफ गौरव खन्ना के साथ उनकी दोस्ती पर सवाल उठाया गया तो दूसरी तरफ गौरव को फेक कहा गया। फरहाना भट्ट की जुबान को लेकर उन्हें अक्सर ट्रोल किया जाता है लेकिन इस सबके बीच क्या टॉप की रेस में इस कंटेस्टेंट का दबदबा देखा जा रहा है।

बिग बॉस 19 में दबदबा दिखा रही मालती चाहर

हालांकि इस सब के बीच बिग बॉस 19 में टॉप की रेस में मालती चाहर का नाम भी सामने आ रहा है। यह सच है कि वाइल्ड कार्ड के तौर पर मालती की घर में एंट्री हुई थी लेकिन उन्होंने अपने अलग-अलग गेम दिखाकर अभी तक अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखी है। जहां उन्हें बाहर उनके भाई दीपक चाहर और उनके फैन से खूब सपोर्ट मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ एल्विश यादव से लेकर कई बड़े नाम शामिल हैं जो उन्हें अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं।

प्रणीत मोरे को खानी पड़ सकती है मुंह की

दरअसल मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिग बॉस 19 के प्रणीत मोरे को काफी तीखे सवाल का सामना करना पड़ा जहां उन्हें कटप्पा कहा गया मीडिया के द्वारा उन्हें नागिन कहा गया। उन्हें कहा गया कि आपको देखकर ऐसा लगता है कि नागिन देख रहे हैं जो अपने दोस्तों को डसते हैं। हालांकि बिग बॉस 19 विनर की रेस में प्रणीत को प्रबल दावेदार माने जा रहा हैं। वहीं प्रणीत के साथ मालती का एक अलग ही रिश्ता बिग बॉस 19 में देखा जा रहा है।

फरहाना भट्ट को भी मिल सकती है कांटे की टक्कर

बिग बॉस 19 मे पापुलैरिटी रैंकिंग की बात करें तो फरहाना भट्ट को टॉप पर देखा जा रहा है। यह सच है कि गेम में वह पूरी तरह से अपना योगदान दी हैं। भले ही उनके मुद्दे अक्सर नकारात्मक मोड़ लेते हैं लेकिन राइजिंग विनर फरहाना और फरहाना भट्ट के फैंस उन्हें अपना विनर पहले ही घोषित कर चुके हैं। मालती और फरहाना की लड़ाई अक्सर विवादों की वजह बनी है।

Bigg Boss 19 के विनर क्या बन पाएंगे गौरव खन्ना

वहीं टॉप की रेस में गौरव खन्ना का भी नाम शामिल है जो बिग बॉस 19 में अपने अलग किरदार और पर्सनालिटी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि उनकी इमेज पर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं लेकिन विनर तौर पर 20 साल तक टीवी दुनिया के सुपरस्टार रह चुके गौरव खन्ना को देखा जा रहा है। मालती भी उनसे टक्कर लेने में कभी पीछे नहीं रहहैं है।

बिग बॉस 19 की टॉप की रेस में शामिल है ये नाम

ऐसे में क्या बिग बॉस 19 फाइनल पर वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली मालती चाहर सब पर भारी पड़ती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। जहां तक बात करें बिग बॉस 19 की तो शो को अपना टॉप 6 मिल चुका है जहां रेस में गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और मालती चाहर शामिल है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026