---Advertisement---

Bigg Boss 19 टीआरपी में उछाल तो अंतिम हफ्ते की वोटिंग में बड़ी उलटफेर, क्या गौरव खन्ना और फरहाना सहित अमाल मलिक से विनर की ट्रॉफी छीनेगा ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अंतिम सफर में है लेकिन विनर की ट्रॉफी पर फरहाना भट्ट, अमाल मलिक या गौरव खन्ना का नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट का दबदबा देखा जा रहा है। आइए जानते हैं बढ़ती टीआरपी के बीच कौन है चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 27, 2025 6:05 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं और ऐसे में विनर के नाम पर लगातार चर्चाओं का सिलसिला जारी है। हालांकि इस सब के बीच वोटिंग में बड़ी फेरबदल की खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ बिग बॉस 19 की टीआरपी में उछाल देखा गया तो वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट नहीं बल्कि विनर की ट्रॉफी पर किसी और का कब्जा देखा जा रहा है। अलग-अलग रिपोर्ट में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं लेकिन इस सबके बीच विनर के तौर पर कौन नजर आ रहा है आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Bigg Boss 19 का कौन बन सकता है विनर

बिग बॉस खबरी द्वारा शेयर किए गए इस रिपोर्ट में बताया गया कि आखिर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी पर कौन कब्जा कर सकता है। जहां तक इस ट्रेंड की मांने तो सेमीफाइनल वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक प्रणीत मोरे को पहले स्थान पर देखा गया है जिसके मुताबिक निश्चित तौर पर गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के नाक के नीचे से प्रणीत मोरे ट्रॉफी पर कब्जा कर सकते हैं। हालांकि यह कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी क्योंकि जीत के प्रबल दावेदार के दौरान पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट भी नजर आ रही हैं।

किस नंबर पर हैं बिग बॉस 19 टिकट टू फिनाले जीतने वाले गौरव खन्ना

वहीं इस वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक बिग बॉस 19 में दूसरे नंबर पर गौरव खन्ना हैं जो टिकट टू फिनाले पर कब्जा कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर फरहाना भट्ट है। चौथे नंबर पर अशनूर कौर तो 5वें नंबर पर अमाल मलिक नजर आ रहे हैं छठे नंबर पर मालती चाहर तो सातवें पर तान्या मित्तल और आठवें पर शहबाज बदेशा को देखा जा रहा है। इस हफ्ते किसका सफर बिग बॉस 19 से खत्म होता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

बिग बॉस 19 सीजन बना ब्लॉकबस्टर

वहीं दूसरी तरफ बात करें बिग बॉस 19 की टीआरपी की तो इस हफ्ते 1.4 टीआरपी बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सीजन ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है क्योंकि लोग इसे अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर रहे हैं और उनके लिए रिपीट टेलीकास्ट देख रहे हैं। अब ऐसे में बिग बॉस 19 जाहिर तौर पर सुपरहिट है लेकिन टॉप 8 कंटेस्टेंट में से किसका सफर विनर की ट्रॉफी तक जाता है यह देखना दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026