---Advertisement---

Bigg Boss 19: ‘तू भी आ जा बाजार में…’ 43 साल के Gaurav Khanna को देख फिसली इस कंटेस्टेंट की नजर, छिछोरपंती देख शरमाया Shehbaz Badesha

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना को देखकर इस कंटेस्टेंट ने फ्लर्ट करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर आपकी भी हंसी निकल जाएगी। यहां शहबाज बदेशा भी शरमाते हुए दिखे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2025 1:38 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बीते कुछ दिनों से बशीर अली और फरहाना भट्ट का #Bajana सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है लेकिन इस सब के बीच अब एक नया कंपटीशन देखा जा रहा है। जी हां, दरअसल सोशल मीडिया पर #Gaushaan ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद गौरव खन्ना चर्चा में आ गए हैं। 43 साल के एक्टर पर एक कंटेस्टेंट की नजर पड़ गई जब वह वर्कआउट कर रहे थे और सोशल मीडिया पर इस छिछोरपंती के वीडियो को देखकर न सिर्फ यूजर्स बल्कि घर में मौजूद शहबाज बदेशा भी शरमा गए। आइए देखते हैं Bigg Boss 19 का यह स्पेशल वीडियो जो है वाकई खास।

Gaurav Khanna पर आया बिग बॉस 19 में किसका दिल

रेडिट पर Bigg Boss 19 के वीडियो को शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा गया, “बहाना शिपर आपके पास एक प्रतियोगिता है #Gaushaan” वीडियो में गौरव खन्ना वर्कआउट कर रहे हैं तब जीशान कहते हैं, “क्या लग रही हो तुम ओहो स्लीवलेस पहन के कातिल लग रही हो तुम।” Gaurav Khanna भी चुप नहीं रहते हैं और कहते हैं, “तू भी आ जा कब तक खड़ी रहेगी वहां खिड़की पर।” इस दौरान Shehbaz Badesha हंस पड़ते हैं। वहीं जीशान कादरी कहते हैं, “नहीं नहीं मैं अकेले नहीं तुम लोग छोड़ोगे।” जिस पर गौरव कहते हैं तू भी आजा बाजार में जीशान चुप नहीं होते हैं और वह बोल उठते हैं, “चल निगोड़े।”

Bigg Boss 19 के वीडियो को देख लोग बोले ‘फाइटिंग से फ्लर्टिंग तक का सफर’

गौरव खन्ना और जीशान के बीच यह बिग बॉस 19 वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां उनकी बातचीत को सुनकर हाल ही में घर में आए शहबाज बदेशा शरमाते हुए नजर आते हैं। गार्डन एरिया के वीडियो में सोशल मीडिया पर खलबली मजा दी और यूजर्स इसे देखकर कमेंट करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक ने कहा खन्ना कमिटेड है किसी और को ढूंढो तो एक ने कहा फाइटिंग से फ्लर्टिंग तक का सफर।

Bigg Boss 19 की बात करें तो फिलहाल घर में फर्स्ट वाइल्ड कार्ड एंट्री शहनाज गिल के भाई Shehbaz Badesha की हो चुकी है। वहीं इस हफ्ते मृदुल तिवारी, नतालिया नगमा और आवेज दरबार नॉमिनेटेड है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026