Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 20 अपने चर्म पर पहुंच गया है। वीकेंड के वार पर जब से गेमर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी आयी है, तब से बवाल मचा हुआ है। लव गिल और स्काउट की नजदीकियों और मसाज को जिस तरह से उन्होंने उठाया, उससे बीबी हाउस में सनसनी मच गई है। वीकेंड के वार के बाद लव गिल ने स्काउट से सवाल किया है कि, आखिर जब उनकी गर्लफ्रेंड दोनों की नजदीकियों पर बोल रही थी तो वो क्यों खामोश थे? उन्हें स्टैंड लेना चाहिए था।
Bigg Boss 20 में लव गिल ने स्काउट पर उठाए सवाल
उन्होंने स्काउट पर पलटी मारने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उनकी चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। जिस पर आम्रपाली दुबे कहती हैं कि, लोगों को स्काउट की चुप्पी नहीं बल्कि मसाज गलत लग रही है। नए प्रोमो में लव गिल स्काउट से कह रही हैं कि, उन्होंने जब साथ नहीं देना था तो फिर क्यों कहा कि, वो कभी हार नहीं मानेंगे। इस पर स्काउट को गुस्सा आ जाता है।
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality
वह घर के बाहर दोनों की केमिस्ट्री और मसाज से होने वाले विवाद और उन के परिवार पर पड़ने वाले असर के बारे में बोल रहे हैं। इस दौरान काशवी का नाम लेकर उन्होंने लव गिल की जमकर क्लास लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि, उनकी जिम्मेदारी अपनी बाउंड्री सेट करने की है, ताकि उनकी इणेज सुधर सके।
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने लव की नजदीकियों पर उठाए सवाल
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर विवाद तब खड़ा हुआ जब लाइव फीड में लव के पैर स्काउट दबा रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां थीं। स्काउट की गोद में लव का बैठना भी काशवी और ऑडियंस को अच्छा नहीं लगा। घर के बाहर भी दोनों का एक-दूसरे को छूना ऑडियंस को काफी बुरा लगा। जिसके बाद शो में 5 साल से स्काउट के साथ सीरियस रिलेशन में रह रही उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी को आना पड़ा और दोनों का नजदीकियों को रोकना पड़ा। इसके बाद लव गिल और स्काउट काफी परेशान हो गए। जब काशी के द्वारा स्काउट को डांटा जा रहा था तो वो खामोश थे। यही बात लव गिल को बुरी लगी है। जिसके कारण वो घर में रो-रोकर स्काउट से सवाल पूछ रही हैं।







