---Advertisement---

Bigg Boss 20: काजी को तमीज सिखाना कनिका को पड़ा भारी, उधर सरेआम हो गई आम्रपाली दुबे की बेइज्जती!

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कनिका मान के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। इस दौरान बीच में आम्रपाली दुबे आ गई और उन्हें भयंकर डांट का सामना करना पड़ गया। इस तरह सलमान खान के शो का नया प्रोमो काफी चर्चा में बना हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 3:20 अपराह्न

Bigg Boss 20
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 धीरे-धीरे काफी मजेदार होता जा रहा है। बीबी हाउस में इस बार लड़ाई काजी तौकीर और कनिया मान के बीच हुई है। लेकिन बीच-बचाव करने पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की भयंकर क्लास लग गई है। इस दौरान काजी ने पंगा ले रही आम्रपाली और  कनिका की भयंकर क्लास लगा दी है।  रिएलिटी शो के नए प्रोमो को देख लोग काफी खुश हो रहे हैं। उन्हें काजी का ये अवतार काफी पसंद आ रहा है।

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर और कनिका मान की हुई भयंकर लड़ाई

सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कनिका मान काजी से उलझती हुई दिख रही हैं। वो काजी से कहती हैं कि, तुम ओवर इंटेलीजेंट दिखते हो लेकिन आपको तमीज को मैं ही सिखाउंगी । जब काजी बीच में  बोलते हुए जवाब देते हैं तो आम्रपाली दुबे बीच में पड़ जाती हैं।

देखें वीडियो

इस पर काजी तौकीर कहते हैं कि, तुम्हें क्या जरुरत है बीच में बोलने कि, वो उसके और मेरे बीच की बात है। इस पर काजी चिल्लाते हुए कहते हैं कि, तुम वकील मत बनाओ। आप क्यों इस मुद्दे में घुस रही हो। इस दौरान आम्रपाली शॉक्ड हो जाती हैं। उन्हें शायद इस तरह के जवाब की काजी से उम्मीद नहीं थी। लेकिन काजी ने दोनों एक्ट्रेस कनिका और  आम्रपाली दोनों को ही लपेट दिया।

बिग बॉस 20 में कैसा खेल रहे काजी तौकीर और कनिका मान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कनिका मान का खेल इस समय आमने-सामने की टक्कर और भारी विवादों से घिरा हुआ है। दोनों एक-दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों ही घर के बेहद मजबूत और फुटेज बटोरने वाले कंटेस्टेंट्स हैं, लेकिन दोनों का गेमप्ले और रणनीति एक-दूसरे से काफी अलग है। जहां एक तरफ काजी तौकीर शो के मास्टर माइंड दिख रहे हैं तो वहीं, दूसरा तरफ कनिका मान घर में अकेले पड़ी हुई हैं और बहुत अच्छा खेल रही हैं। यही वजह है कि, जब दोनों टकराते हैं तो फैंस को खूब मजा आता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026