---Advertisement---

Bigg Boss 19: मजबूरी या जरूरी!तान्या मित्तल के बाद फरहाना भट्ट के क्यों करीब आ रहे अमाल मलिक? घरवालों की आंखों में खटक रहा रिश्ता

Bigg Boss: बिग बॉस में अचानक से दुश्मन दोस्त बन गए हैं। फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। अभी हालहि के एपिसोड में फरहाना भट्ट ने अमाल मलिक को अपने हाथों से खाना खिलाया है। इसे देखने के बाद घरवालों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 14, 2025 1:51 अपराह्न

Bigg Boss 19
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से घर की दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण ही बदलते हुए दिख रहे हैं। अभी बीबी हाउस में सिर्फ 9 लोग बचे हैं। ऐसे में यहां पर कंटेस्टेंट अलग ही स्वैग में दिख रहे हैं। बीबी हाउस में अचानक एक ऐसी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है जो कि, घरवालों के गले नहीं उतर रही है। यहां पर अमाल मलिक और फरहाना भट्ट काफी करीब आते दिख रहे हैं। घर में एक-दूसरे के साथ समय बिताना हो या फिर घरवालों की चुगली करना हो। हद तो तब हो गई जब फरहाना भट्ट ने अपने हाथों से अमाल मलिक को खाना खिलाया। जिसे देखकर घरवाले दंग रह गए और प्रणित मोरे को ये बोलना पड़ा गया कि, अच्छा हूं मैं अंधा हूं।

Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल के बाद फरहाना भट्ट के करीब आते जा रहे अमाल मलिक

आपको बता दें, बिग बॉस 19 में सबसे गंदी लड़ाई अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की हो चुकी है। अमाल ने कई बार फरहाना के खाने को बैन किया है। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने उनके आगे से खाने की थाली तक छीनकर ही फेंक दी थी।

देखें वीडियो

इसके साथ ही फरहाना भट्ट की मां और उन्हें काफी गंदी-गंदी गालियों के साथ आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद वो कई बार फरहाना से माफी मांगते दिखे। लेकिन इनकी दुश्मनी बरकरार दिखी। इस बीच अचानक से फरहाना भट्ट और अमाल मलिक आपस में घरवालों को लेकर काफी चर्चा करने लगे हैं। फरहाना को अमाल के साथ हंसी मजाक करता देख घरवालों को अचंभा होता है। 13 नवंबर के एपिसोड में फरहाना के हाथ से अमाल खाना खाते दिखे। हैरानी की बात ये है कि, वो बहुत ही प्यार से खिला भी रही थीं। इन दोनों को एक-साथ मस्ती करता देख पूरा घर सन्न है। आपको बता दें, इससे पहले अमाल मलिक की ऐसी केमिस्ट्री तान्या मितत्ल के साथ दिखती थी।

फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की जोड़ी क्या गुल खिलाएगी?

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 19 की सबसे मजबूत मगर बदजुबान कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को कहा जाता है। लेकिन वो अपने दम पर खेलती हैं। वहीं, अमाल मलिक स्ट्रोंग जरुर हैं लेकिन उन्हें घरवालों ने दोगले का टैग दिया हुआ है। यही वजह है कि, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक की आपस में नहीं बनती है। अब अचानक से दोनों की नजदियां काफी सवाल खड़े कर रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Allu Arjun

सितम्बर 17, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 34

सितम्बर 17, 2026

Ranbir Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Mirzapur The Movie

सितम्बर 17, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 17, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 17, 2026