---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद बदला घर का माहौल, मनीषा की कैप्टेंसी में कंटस्टेंट ने किया हल्ला बोल!

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में ड्रामे कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ घर की कैप्टेन मनीषा रानी बन गई है वहीं अब वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के घर में आने से घर का माहौल ही बदल गया है। जी हां, बीते दिनों घर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 14, 2023 10:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 14, 2023 11:31 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में ड्रामे कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ घर की कैप्टेन मनीषा रानी बन गई है वहीं अब वाइल्ड कार्ड एंट्री यानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के घर में आने से घर का माहौल ही बदल गया है। जी हां, बीते दिनों घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया का जादू खूब देखने को मिला और दोनों के आने से घर में नए ग्रुप भी बन गए हैं। अब आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर घर में क्या समीकरण बनता है। जहां दोनों के आने से घर में दो नए ग्रुप बन गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शो लगातार चर्चा में है।

गेस्ट के आने से घर में हुई मस्ती

बीते एपिसोड की बात करें तो घर में गेस्ट के तौर पर मिस मालिनी, बीसी आंटी,आरजे मल्षिका, दीपराज जाधव और डैनी पंडित की एंट्री हुई थी। ये कंटेस्टेंट के लिए टास्क लेकर आए थे। इस दौरान घर में काफी मस्ती और मजाक देखने को मिला और इस तरह घर का माहौल भी काफी बदल गया है।

वाइल्ड कार्ड एंट्री पर टिकी है लोगों की नजर

वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर निश्चित तौर पर दो ग्रुप में बंट गए हैं। अब तक एल्विश को जिया और अविनाश के साथ हैंग करते हुए देखा गया है। वहीं आशिका फिलहाल तो काफी शांत नजर आ रही है। घर में आने वाले दिन और भी मजेदार होने वाले हैं और देखना दिलचस्प है कि क्या ये वाइल्ड कार्ड घर में अपना जादू दिखा पाते हैं और पुराने कंटेस्टेंट के बीच अपना वजूद बना पाते हैं।

मनीषा की कैप्टंसी में हो रहा हंगामा

वाइल्ड कार्ड एंट्री होने के साथ ही उन्हें एक जिम्मेदारी दी गई थी और दोनों को अविनाश और मनीषा में से एक को कैप्टन बनाना था। उन्होंने मनीषा को कैप्टन बनाया। बता दें कि मनीषा के कैप्टन बनने के बाद एक बार फिर घर का माहौल बदल गया है और लोग उनके खिलाफ भी खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं मनीषा को घर के कंटेस्टेंट से काम करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घर के हर कंटेस्टेंट काम लेने के लिए तैयार नहीं है और ड्यूटी से साफ इंकार कर रहे है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि आखिर मनीषा की कितनी कैप्टेनसी में क्या हंगामा देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026