---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या ख़राब तबीयत के चलते फिनाले में नहीं दिखेंगे Abhishek Malhan? तैयारियों के बीच बहन ने दी अपडेट

Bigg Boss OTT 2 का यह सीज़न अपने अंत से केवल कुछ घंटे ही दूर है। शो के इस सीज़न में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट और ड्रामा देखने को मिला। इसके साथ ही शो में आए कंटेस्टेंट्स भी लोगों को लुभाने में कामयाब रहे जिसके चलते यह सीज़न काफी पॉपुलर रहा। वहीं आज बिग बॉस ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 14, 2023 4:09 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2 का यह सीज़न अपने अंत से केवल कुछ घंटे ही दूर है। शो के इस सीज़न में दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट और ड्रामा देखने को मिला। इसके साथ ही शो में आए कंटेस्टेंट्स भी लोगों को लुभाने में कामयाब रहे जिसके चलते यह सीज़न काफी पॉपुलर रहा। वहीं आज बिग बॉस के घर में ग्रैंड फिनाले की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट और पॉपुलर यूट्यूबर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Bigg Boss OTT 2 के ग्रैंड फिनाले से पहले अभिषेक मल्हान की बिगड़ी तबीयत

फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने यूट्यूबर की तबीयत बिगड़ने की पुष्टि करते हुए बताया है कि ख़राब तबीयत के चलते अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह शायद 14 अगस्त को होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा नहीं ले पाएँगे। अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर अपने भाई की तबीयत पर अपडेट करते हुए प्रेरणा ने लिखा “अभी-अभी मुझे पता चला है कि अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है और शायद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। इसीलिए वह ग्रैंड फिनाले में परफ़ॉर्म नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीज़न हमारी भरपूर मनोरंजन किया है। चलिए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।” 

आपको बता दें कि अभी तक Bigg Boss OTT 2 के मेकर्स की तरफ़ से अभिषेक के स्वास्थ्य को लेकर ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं बिग बॉस ओटीटी के फैंस के मुताबिक़ अभिषेक मल्हान पिछले एक हफ़्ते से बिमार थे। ग़ौरतलब है कि अभिषेक Bigg Boss OTT 2 के 5 फ़ाइनलिस्ट में से एक थे जिन्हें कुछ लोग शो का विजेता भी मान रहे थे। 

धमाकेदार होगा Bigg Boss OTT 2 का ग्रैंड फिनाले

सोमवार 14 अगस्त को होने वाले Bigg Boss OTT 2 के ग्रैंड फिनाले के लिए खास तैयारियाँ की जा रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव (Elvish Yadav), मनीषा रानी (Manisha Rani), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और बेबिका धुर्वे (Bebika Dhurve) की ज़बरदस्त डांस परफ़ॉर्मेंस देखने को मिलेगी। वहीं हाल ही में जियो सिनेमा द्वारा शो का एक प्रोमो जारी किया गया था जिसमें पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे के ज़बरदस्त डांस परफ़ॉर्मेंस की एक झलक देखने को मिल रही है। 

इसके अलावा एक और प्रोमो सामने आया है जिसमें शो की पूर्व कंटेस्टेंट्स फलक नाज़ (falaq Naaz) और अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) ये जवानी है दिवानी गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि शो के दौरान फलक और अविनाश एक दूसरे को काफ़ी पसंद करने लगे थे। यहाँ तक कि अविनाश ने एक बार फलक से अपने दिल की बात भी कही थी जिसपर फलक ने कहा था कि वह बाहर जाकर इस बारे में सोचेंगी। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026