---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: इस हरियाणवी हसीना पर चढ़ा एल्विश यादव के ‘सिस्टम’ का रंग, वीडियो शेयर कर फैंस से की यह मांग

Bigg Boss OTT 2: हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया बिग बॉस ओटीटी 2 के वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव को सपोर्ट करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने गाने ‘सिस्टम’ में एल्विश यादव के साथ नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2023 6:15 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया बिग बॉस ओटीटी 2 के वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव को सपोर्ट करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने गाने ‘सिस्टम’ में एल्विश यादव के साथ नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और प्रांजल दहिया का अंदाज लोगों के दिलों को इंप्रेस करने के लिए काफी है। प्रांजल खास अंदाज में एल्विश के लिए फैंस से वोट करने की अपील की है। फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

वीडियो में छाए प्रांजल संग एल्विश

गौरतलब है कि एल्विश यादव का सिस्टम बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में काफी चर्चा में है। वहीं बाहर प्रांजल दहिया भी सिस्टम को प्रमोट करती हुई दिख रही है और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सिस्टम को वोट कर दिया सबने। एल्विश यादव।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्राजंल दहिया और एल्विश अपने अंदाज से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं।

‘सिस्टम’ को मिल रहे ताबड़तोड़ व्यूज

गौरतलब है कि प्रांजल दहिया और एल्विश यादव का ‘सिस्टम’ गाना काफी सुर्खियों में रहा है। इस गाने में एलविश यादव और प्रांजल दहिया की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं ‘कर रखा सिस्टम हैंग’ लिरिक्स को सुनकर लोग आज भी झूमने के लिए मजबूर हो जाते हैं। इस गाने को यूट्यूब चैनल वीवाईआरएल पर जारी किया गया है। 24 मई 2023 को जारी इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

एल्विश और अभिषेक के बीच है घमासान

वहीं अगर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की बात करें तो इस घर में एल्विश यादव लगातार तहलका मचा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि अभिषेक मल्हान इस शो को जीत सकते हैं लेकिन जब से वाइल्ड कार्ड के तौर पर एल्विश यादव की एंट्री घर में हुई है तब से उन्ही का दबदबा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब दोनों के बीच टक्कर देखना वाकई जबरदस्त होने वाला है। बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का फाइनल 14 अगस्त को है और इस दिन शो को अपना विनर मिल जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026