---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा और मनीषा रानी से ये क्या बोल गए जद हदीद! लोग करने लगे शो से निकालने की मांग

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार सुर्खियों में है। यह सच है कि कंटेस्टेंट शो मे वह हर तड़का लगा रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस सीजन में जद हदीद काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ घर की लड़कियां जद के प्यार में दीवानी है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2023 1:38 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 लगातार सुर्खियों में है। यह सच है कि कंटेस्टेंट शो मे वह हर तड़का लगा रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं इस सीजन में जद हदीद काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ घर की लड़कियां जद के प्यार में दीवानी है वहीं घर के बाहर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिल रही है। हालांकि इस सबके बीच लोगों की निगाहें उनकी हरकतों पर है जो सोशल मीडिया पर पसंद नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जद का खुलेआम फ्लर्ट करने की आदत वाकई सही नहीं है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

जद पर उठ रहे सवाल

जहां स्टेज पर सलमान खान के सामने जद और मनीषा एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए थे। वही आकांक्षा पुरी की एंट्री के बाद जद आकांक्षा के आगे पीछे घूमते हुए दिखाई दिए थे। इसके अलावा भी शो में देख सकते हैं कि जद कभी मनीषा तो कभी आकांक्षा तो कभी जिया के पीछे भी रहते हैं। इसके अलावा भी दुबई का यह मॉडल फीमेल कंटेस्टेंट से आए दिन चिपकते रहता है और लोगों की आंखों में यह बात खटक गई है और वह उन पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जद यह सब गेम के लिए नहीं बल्कि उनका इंटेंशन गलत है।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

जद की हरकतें है कैमरे में कैद

अगर आप शो देख रहे होंगे तो आपको पता होगा कि जद पिछले कुछ समय से मनीषा रानी के पीछे पड़े हुए हैं और उनसे फ्रेंच किस की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं खुलेआम मनीषा से उन्होंने यह भी कहा है कि वह रात को बिना कपड़े के सोते हैं जिसके बाद मनीषा भी उनके साथ मजाक करती हुई दिखी। वहीं इससे पहले वह आकांक्षा के अंडर गारमेंट पर भी कमेंट कर चुके हैं और उनसे अंडर गारमेंट्स के कलर को पूछते हुए यह भी कहा था कि ‘यह मुझे अच्छा लगा’। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर एक फोटो चर्चा में है जिसमें जद मनीषा के क्रॉप टॉप को गलत तरीके से छूते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में इस सब को लेकर लोग जद को शो से निकालने की मांग कर रहे हैं।

क्या जद शो से होंगे बाहर

गौरतलब है जद का जन्म लेबनान में हुआ था और वह दुबई में रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह दुनिया के अमीर मॉडल्स में से एक हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह एक तलाकशुदा हैं और उनकी एक 5 साल की बेटी भी है। अपनी बेटी के लिए जद प्यार का इजहार कर चुके हैं लेकिन शो में उनके बिहेवियर को पसंद नहीं किया जा रहा है और लोगों का मानना है कि वह जिस तरह से लड़कियों के साथ ट्रीट करते हैं वह गलत है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स लोगों के डिमांड को देखते हुए जद को शो से निकालेंगे या फिर क्या नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026