---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: जिया को नहीं आती है अभिषेक के बिना नींद, क्या प्यार की है यह शुरुआत

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में हर दिन मसाले देखने को मिल रहे हैं और एक से बढ़कर एक हाई वोल्टेज ड्रामा भी हो रहा है। कुछ कंटेस्टेंट बीते कुछ दिनों में उभर कर सामने आए हैं तो कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और इसी में से ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 21, 2023 11:13 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 6:04 अपराह्न

Bigg Boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में हर दिन मसाले देखने को मिल रहे हैं और एक से बढ़कर एक हाई वोल्टेज ड्रामा भी हो रहा है। कुछ कंटेस्टेंट बीते कुछ दिनों में उभर कर सामने आए हैं तो कई कंटेस्टेंट एक दूसरे के करीब आ रहे हैं और इसी में से एक नाम है जिया शंकर और अभिषेक मल्हान। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अलग है। जहां एक तरफ जिया शंकर अविनाश सचदेव और फलक नाज के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं वहीं दूसरी तरफ अभिषेक एल्विश यादव, मनीषा रानी और आशिका भाटिया के करीब हैं। हालांकि अगर जिया और अभिषेक की दोस्ती की बात करें तो यह काफी स्पेशल है। दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर उनकी दोस्ती हुई साबित।

जिया शंकर ने किया बड़ा खुलासा

बीते एपिसोड में जहां एल्विश आशिका से कहते हैं कि तुम जिया के साथ बेड शेयर कर लो और मैं अभिषेक के साथ सो जाऊंगा ताकि हम दोनों कंफर्टेबल सो सके। ऐसे में जब बात आगे बढ़ती है तो अभिषेक शर्माते हुए नजर आते हैं। वहीं जिया एल्विश को मना कर देती है कि वह आशिका के साथ नहीं सो सकती हैं क्योंकि उन्हें अभिषेक के बिना नींद नहीं आती है। उन्हें उनकी आदत हो गई है ऐसे में अभिषेक एक बार फिर शर्माते हुए नजर आते हैं। वहीं बाद में मनीषा और आशिका एक दूसरे के साथ इस टॉपिक पर बात करते हुए नजर आते हैं।

क्या बढ़ेगी अभिषेक और जिया की करीबी

आप देख सकते हैं कि आए दिन कंटेस्टेंट एक-दूसरे को चिढाते हुए दिखते हैं और इसमें से ही एक हैं अभिषेक मल्हान और जिया शंकर। दोनों के बीच एक अलग बॉन्डिंग है और खास बात यह है कि स्टेज पर प्रीमियर डेट के दौरान दोनों को एक साथ बेड भी शेयर करना पड़ रहा है। वहीं कुछ दिनों पहले फलक नाज, जिया शंकर और अभिषेक के साथ मस्ती कर रहे थे। इस दौरान जिया शंकर अभिषेक के हाथों को काट लेती है और फलक इस पर मजे लेती हुई नजर आती हैं। वहीं घर के अन्य सदस्य भी अभिषेक और जिया की बढ़ती नजदीकियों को प्यार का नाम दे रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं या सिर्फ अच्छे दोस्त बनकर घर से बाहर निकलेंगे।

पूजा भट्ट को मिली कप्तानी

बीते एपिसोड की बात करें तो बिग बॉस ओटीटी के घर में नई कप्तान के रूप में पूजा भट्ट सामने आई है और वह इस हफ्ते घर पर राज करेंगी। वहीं सीक्रेट टास्क काफी मजेदार रहा और इस दौरान अविनाश सचदेव का एक अलग रूप निखर कर सामने आया है। कहने में दो राय नहीं है कि अब अविनाश सचदेव भी बिग बॉस के स्ट्रांग कंटेंडर की लिस्ट में शामिल हो गए हैं और वह अभिषेक और एल्विश यादव को टक्कर दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026