---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: आखिर क्यों एल्विश पर बुरी तरह भड़के सलमान, मां को सामने देख फफक-फफक कर रोने लगे यूट्यूबर

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं बीते वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिग बॉस ओटीटी दो के घर में कंटेस्टेंट के लिए जिंदगी का सबसे लोएस्ट समय ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2023 11:08 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के घर में लगातार हाई वोल्टेज ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। वहीं बीते वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने यहां तक कह दिया कि बिग बॉस ओटीटी दो के घर में कंटेस्टेंट के लिए जिंदगी का सबसे लोएस्ट समय छठवां हफ्ता रहा है। ऐसे में सलमान खान ने यह भी कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी सही मुद्दे को उठाने की वजह से उनके शो को रोस्ट किया जाए या उन्हें रोस्ट किया जाए या फिर शो की टीआरपी कम हो जाए। उन्होंने एल्विश यादव को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर आपके वारियर्स इस वजह से हैं तो यह बहुत गलत बात है। आप इस तरह की प्रेरणा अपने फॉलोअर्स को देते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर।

इस वजह से सलमान खान ने एल्विश को फटकारा

दरअसल टिकट टू फीनाले टास्क के दौरान बेबिका को लेकर एलविश यादव ने काफी कुछ गलत कहा था। कैमरे पर इस तरह की बातें करने की वजह से सलमान ने एल्विश को खूब फटकार लगाई। दरअसल गुस्से में यूट्यूबर ने बेबिका को गालियां दी थी जिसे मेकर्स को बीफ करना पड़ा था। वहीं सलमान ने एल्विश को उनकी गलती बताते हुए उन्हें काफी फटकार लगाई। यूट्यूबर ने गलती मानते हुए सब से माफी मांगी हालांकि फैंस इस बात से नाराज हैं और उनका कहना है कि टीआरपी के लिए उन्हें बुलाया गया था। अब उन्हें जीतते हुए मेकर्स देखना नहीं चाहते इसलिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं।

मां को सामने देख इमोशनल हुए एल्विश

लोगों का गुस्सा तो और फूट गया जब इस मामले में सलमान खान ने उनकी मां को भी घसीटा है। जी हां, दरअसल एल्विश यादव की मां को वीडियो कॉल पर बुलाया गया जिसे देख यूट्यूबर पूरी तरह टूट गए। अपनी मां को अपने सामने देख वह अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाए और वह नेशनल टेलीविजन पर रोते हुए नजर आए।सोशल मीडिया पर मेकर्स इस बात से काफी नाराज हैं और गुस्सा उतार रहे हैं। हालांकि सलमान ने कहा कि उनकी मां को कुछ भी नहीं बताया गया और उनकी मां को क्लिप काट कर दिखाया गया है लेकिन अपनी मां को सामने देख एल्विश फूट-फूट कर रोने लगते हैं।

एल्विश की जीत पर है लोगों की निगाहें

गौरतलब है कि जबसे बिग बॉस के घर में एल्विश यादव की एंट्री हुई है शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वही पहले दिन से वह गेम में काफी एक्टिव है और बाहर से भी उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है। फैंस का कहना है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद इस बार एल्विश यादव की ही जीत पक्की है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सलमान की फटकार के बाद क्या वह अपना गेम बदल लेते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 30, 2026

Koffee with Karan Season 9

सितम्बर 30, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54

सितम्बर 30, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 6

सितम्बर 30, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

सितम्बर 30, 2026

Rajkummar Rao

सितम्बर 30, 2026