---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या सिगरेट कांड के बाद खफा होकर सलमान ने कहा शो को अलविदा, यहां जानिए क्या है सच्चाई

Bigg Boss OTT 2: क्या सिगरेट कांड की वजह से सलमान खान हैं खफा और उन्होंने बिग बॉस को कह दिया है अलविदा। इस बात को लेकर जहां सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार लगातार गर्म है। इसे हवा तब मिली जब सलमान इस बार वीकेंड के वार को होस्ट करते हुए नहीं नजर आए। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 18, 2023 12:28 अपराह्न | Updated: जुलाई 18, 2023 1:39 अपराह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: क्या सिगरेट कांड की वजह से सलमान खान हैं खफा और उन्होंने बिग बॉस को कह दिया है अलविदा। इस बात को लेकर जहां सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार लगातार गर्म है। इसे हवा तब मिली जब सलमान इस बार वीकेंड के वार को होस्ट करते हुए नहीं नजर आए। लोगों का मानना है कि वह इस शो को अलविदा कह चुके हैं और अब वह बिग बॉस 17 को भी होस्ट करते नहीं दिखेंगे। भाईजान के फैंस इस बात से हैरान और खफा भी नजर आए। अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है और इसके जरिए पूरी सच्चाई बाहर आ गई है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

क्या सलमान खान ने छोड़ दिया बिग बॉस का शो

बीते वीकेंड के एपिसोड के दौरान सलमान की जगह कृष्णा अभिषेक नजर आए थे तो लोगों ने इस बात को मान लिया कि भाईजान इस शो को छोड़ चुके हैं। हालांकि कृष्णा ने इस दौरान बताया कि वह सिर्फ हफ्ते के लिए आए हैं क्योंकि सलमान खान किसी काम में व्यस्त थे। ट्विटर के जरिए द खबरी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है जो पूरी सच्चाई को बयां करती है। यह चैनल बिग बॉस से जुड़ी अंदर की खबरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में द खबरी ने लिखा, “सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी को छोड़ने वाली बात बिल्कुल गलत है। सलमान खान ही होस्ट हैं और वह आगे भी होस्ट करते रहेंगे।” अब इस बात में कितनी सच्चाई है वह आने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा।

आखिर क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि बीते वीकेंड के वार के एपिसोड के दौरान सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक सिगरेट वाली तस्वीर वायरल हुई थी। उसके बाद यह कहा जा रहा था कि भाईजान प्रोडक्शन टीम पर काफी नाराज हुए थे और इसी वजह से उन्होंने शो को छोड़ दिया है। वहीं सच्चाई जानकर फैंस ने राहत की सांस ली है और लोगों को अब अगले वीक का इंतजार है। सलमान खान की सिगरेट वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं और कई उन्हें डबल फेस रखने के लिए लताड़ लगाते हुए नजर आए थे।

लगातार बिग बॉस को फैंस कर रहे हैं पसंद

बिग बॉस ओटीटी की बात करें तो इसे लोगों से काफी प्यार मिल रहा है और फैंस इस शो को काफी एंजॉय कर रहे हैं। घर में आए हर कंटेस्टेंट एक दूसरे को जमकर टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि शो की टीआरपी भी लगातार बढ़ रही है। एल्विश यादव की एंट्री के बाद से लोग शो को और भी इंजॉय कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026

Rajpal Yadav

फ़रवरी 12, 2026