---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: एंथम सॉन्ग में धमाल मचाते और राज खोलते दिखे सलमान खान और रफ्तार, देख खुशी से झूमे फैंस

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 एक बार फिर लोगों के बीच एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस शो को लेकर हर दिन कोई ना कोई खबर सामने आती है। बीते दिन शो के सेट और थीम को लेकर खुलासा हुआ था। वहीं अब बिग बॉस सीजन 2 का एंथम सोंग सामने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 9, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 एक बार फिर लोगों के बीच एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इस शो को लेकर हर दिन कोई ना कोई खबर सामने आती है। बीते दिन शो के सेट और थीम को लेकर खुलासा हुआ था। वहीं अब बिग बॉस सीजन 2 का एंथम सोंग सामने आया है। फैन के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि एक बार फिर वह बिग बॉस ओटीटी के जरिए सलमान खान से रूबरू होंगे और कन्टेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान अपने मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

राशन के लिए कन्टेस्टेंट करेंगे दर्शकों से सामना

वायरल हो रहे इस प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान खान और सिंगर रफ्तार एंथम सॉन्ग को खास बनाते हुए दिख रहे हैं। एंथम सॉन्ग में साफ जाहिर है कि इस बार के बिग बॉस में काफी चीजें अलग है। इसके जरिए बहुत कुछ खुलासा हो रहा है। इस एंथम सॉन्ग के मुताबिक इस बार राशन से लेकर हर एक प्रतिक्रिया पर दर्शक की नजर रहेगी और इसमें उनका भी खास योगदान रहेगा। ऐसे में यह तो साफ है कि इस बार कन्टेस्टेंट को दर्शकों से मुकाबला करना होगा।

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

रफ्तार संग हूक स्टेप्स करते दिखे सलमान

एंथम सोंग के टाइटल की बात करें तो इसका नाम ‘लगी बगी’ है और सॉन्ग का टैग लाइन ‘इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी’ है। सलमान खान इस प्रोमो में एंथम सॉन्ग पर हूक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं और रफ्तार भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के साथ दर्शक भी हूक स्टेंट करने के लिए तैयार हैं और अब उन्हें इंतजार है बिग बॉस ओटीटी 2 की स्ट्रीमिंग का।

आपस में भिड़ते नजर आएंगे ये कन्टेस्टेंट

बिग बॉस ओटीजी 2 की बात करें तो यहां सातों दिन और चौबीसों घंटे एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। शो में कई कन्टेस्टेंट नजर आने वाले हैं जिन्हें आप टीवी पर पहले से देख रखे होंगे। ऐसे में उन्हें राशन से लेकर खेल में अपना दमखम दिखाने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा जाएगा।अब इंतजार है तो कंटेस्टेंट के कंफर्म लिफ्ट का। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस सीजन में अंजलि अरोड़ा, पूजा गौर, उमर रियाज, अविनाश सचदेव जैसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 17 जून से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। आप इसे घर बैठ कर ओटीटी पर फ्री में इंजॉय कर सकते हैं।

यहां देखें Video:-

https://youtu.be/MbflmEyMamg

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026