---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी को देख महेश भट्ट ने की सरेआम यह हरकत, सातवें आसमान पर है ट्रोलर्स का गुस्सा

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फिलहाल फैमिली का आगाज हो चुका है और इस दौरान कंटेस्टेंट की फैमिली उनसे मुलाकात करने के लिए आ रही है। घर को होटल के तौर पर तब्दील किया गया है और घर में मौजूद कंटेस्टेंट आने वाले गेस्ट का ख्याल रख रहे हैं। बीते दिनों ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2023 10:36 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में फिलहाल फैमिली का आगाज हो चुका है और इस दौरान कंटेस्टेंट की फैमिली उनसे मुलाकात करने के लिए आ रही है। घर को होटल के तौर पर तब्दील किया गया है और घर में मौजूद कंटेस्टेंट आने वाले गेस्ट का ख्याल रख रहे हैं। बीते दिनों अविनाश सचदेव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के पेरेंट्स उनसे मिलने आए। इस सब के बीच पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट ट्रेंड कर रहे हैं। जी हां, उनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बिग बॉस के घर में नजर आ रहे हैं। फैमिली वीक के दौरान पूजा से मिलने के लिए पहुंचते हैं लेकिन उनकी हरकतों की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

आखिर क्यों ट्रोल हुए महेश

महेश भट्ट के आते ही मनीषा रानी उनका स्वागत करती है और इस दौरान वह उनके पैर छूती है। बदले में महेश मनीषा के पैर छू लेते हैं और कहते हैं इस तरह मेरी तोहीन मत करना। वहीं मनीषा कहती है कि मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि मैं आपसे मिल रही हूं। इस पर महेश भट्ट उन्हें पकड़कर उनकी आंखों को देखने लगते हैं और कहते हैं खामोशी में वार्तालाप करते हैं। महेश भट्ट का इस तरह मनीषा रानी को छूना और किस करना लोगों को सही नहीं लग रहा है और इस वजह से वह महेश को ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोग महेश को लताड़ लगाते हुए दिखे।

मनीषा रानी को किया महेश ने किस

इतना ही नहीं एक और वीडियो में महेश भट्ट मनीषा रानी को अकेले में ले जाते हैं और वहां उनसे बात करते हैंm वीडियो में उनका इस तरह मनीषा से क्लोज होना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। जहां एक और वीडियो में आप देख सकते हैं कि मनीषा के साथ महेश भट्ट बैठे हुए हैं और इस दौरान वह उनकी हाथों पर किस कर लेते हैं। लोगों को इस वीडियो को देखकर काफी बुरा लग रहा है और इस वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं बॉलीवुड के डायरेक्टर। घर में आए गेस्ट को एक स्टार दिया गया था जिसे उन्हें अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को देना था ऐसे में महेश भट्ट ने बेबिका को वह स्टार दिया।

कौन होगा घर का अंतिम कैप्टन

बता दें कि बिग बॉस के घर में फैमिली वीक के दौरान पहले से यह तय किया गया है कि जिस कंटेस्टेंट के पास सबसे ज्यादा स्टार होंगे उन दो कंटेस्टेंट को घर में कैप्टेन्सी का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं उन्हें फिनाले में जगह भी मिलेगी। ऐसे में अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट को सबसे ज्यादा स्टार्स मिले हैं। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन होगा इस घर का अंतिम कैप्टन और किसे मिलेगी फिनाले वीक में जगह।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026