---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी के इस वीडियो को देख फैंस ही नहीं मेकर्स भी रह गए शॉक्ड, छा गई बिहार की हसीना

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हर दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि कुछ कंटेस्टेंट ओटीटी पर धमाल मचाने में पीछे नहीं रह रहे हैं और इसी लिस्ट में एक है मनीषा रानी। प्रीमियर दिन पर ही होस्ट सलमान खान के सामने बिहार की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 25, 2023 11:11 पूर्वाह्न

manisha rani
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हर दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिलते हैं। कहने में दो राय नहीं है कि कुछ कंटेस्टेंट ओटीटी पर धमाल मचाने में पीछे नहीं रह रहे हैं और इसी लिस्ट में एक है मनीषा रानी। प्रीमियर दिन पर ही होस्ट सलमान खान के सामने बिहार की इस हसीना ने यह साबित कर दिया कि उनका जलवा ऐसा है कि इस बार ओटीटी पर धमाल होने वाला है। सलमान खान के सामने ही मनीषा ने मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ा था और उन्होंने खुद को साबित कर दिया कि बिहार से आने वाली यह लड़की शो में कुछ कमाल करेगी।

बिग बॉस 16 के लिए मनीषा का यह ऑडिशन वीडियो वायरल

इस सब के बीच क्या आपको पता है कि मेकर्स ने मनीषा रानी को क्यों चुना। इतने बड़े-बड़े सेलेब्स के होते हुए बिहार के छोटी से गांव से आने वाली मनीषा ने ऐसा क्या किया कि मेकर्स उन्हें शो में लेने के लिए मान गए। इस बीच मनीषा का बिग बॉस 16 के लिए ऑडिशन वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पिंक साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में नजर आ रही है। इस ऑडिशन वीडियो में ही उन्होंने वह कमाल दिखाया जो किसी को भी लुभाने के लिए काफी है। वीडियो में ही उनका स्टाइल देख फ़िदा हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

वीडियो में मनीषा ने कहीं ये बात

इस वीडियो में मनीषा कहती है कि ”हैलो नमस्ते प्रणाम, बिग बॉस और बिग बॉस की आंख। हम हैं मनीषा रानी, हमारी मस्त है कहानी। हम हैं बिहार के छोटे से टाउन की हसीना, जिसे देखकर अच्छे अच्छों का निकल जाता है पसीना। जो भी समझता है हमको हलवा, फिर दिखाते हैं हम उसे अपना जलवा, तो बेटे लोग चाटके रह जाते हैं मेरा तलवा। देखिए हम है एक दम धमाल, इफ यू सेलेक्ट में फॉर बिग बॉस तो आपके सीजन में होगा धमाल। डांस ड्रामा कॉमेडी किए बगैर न आए मुझे चैन, ये सब न करें तो हो जाएं बेचैन। हां जैसी भी हैं हम खुद की हैं बहुत बड़ी फैन। वन पीस हैं पूरे वर्ल्ड में देखो हम टैटू भी करवाए हैं, आई लव माई सेल्फ।” वीडियो में उनका अंदाज देख बिग बॉस 16 में तो नहीं लेकिन ओटीटी में हसीना छा गई।

शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट

गौरतलब है कि शो में मनीषा जद हदीद के साथ मस्ती और बेबीका के साथ दोस्ती के लिए काफी चर्चा में है। उन्होंने अपना हर किरदार दिखाया है और यही वजह है कि लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। अविनाश के साथ उनकी लड़ाई भी लोगों के बीच काफी चर्चा में है। वह बेधड़क जवाब देने में कभी पीछे नहीं रहती है और खुद को एक अलग कंटेस्टेंट साबित कर चुकी हैं। बिग बॉस की बात करें तो बीते दिन सलमान खान अभिषेक मल्हार और आकांक्षा पुरी की क्लास लगाते हुए उन्हें बहुत कुछ समझाते दिखे है। अब मिली जानकारी के मुताबिक पुनीत सुपरस्टार शो में नजर आएंगे हालांकि यह भी कहा है कि वह शो से आउट भी हो जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 22, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 3

जून 22, 2026

Ranveer Singh

जून 22, 2026

Viral Video

जून 22, 2026