---Advertisement---

शादीशुदा होने के बावजूद इस अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे Raj Babbar, दुनिया से लड़कर हुए एक लेकिन किस्मत ने दी लंबी जुदाई

Raj Babbar: 70 से 80 के दशक की बात करें तो इस समय में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसे थे जो खूब लाइमलाइट में रहते थे। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है राज बब्बर। जहां राज बब्बर फिल्मों में अपने किरदार की वजह से लोगों के जहन में बस गए थे। वहीं ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Raj Babbar
Follow Us
---Advertisement---

Raj Babbar: 70 से 80 के दशक की बात करें तो इस समय में कई अभिनेता और अभिनेत्रियां ऐसे थे जो खूब लाइमलाइट में रहते थे। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में एक नाम है राज बब्बर। जहां राज बब्बर फिल्मों में अपने किरदार की वजह से लोगों के जहन में बस गए थे। वहीं स्मिता पाटिल के साथ उनकी लव स्टोरी भी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। जी हां, स्मिता और राज की कहानी कुछ ऐसी है जो किसी भी आंखों में पानी ला दे। दोनों दुनिया से लड़ कर एक हुए इस बीच परिवार से रिश्ता भी टूटा लेकिन अंत में दोनों को जुदाई मिली। शादीशुदा राज बब्बर श्वेता के प्यार में घायल हो गए थे।

शादीशुदा होने के बाद भी प्यार कर बैठे राज

रिपोर्ट की माने तो राज और स्मिता की मुलाकात ‘भीगी पलकें’ की सेट पर हुई थी। इस दौरान उन्हें पता नहीं था कि यह मुलाकात कभी इतना खास बन जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक जब दोनों की मुलाकात हुई तो शुरुआत में अनबन और नोकझोंक भी होती थी लेकिन फिर दोनों की दोस्ती हुई। यह दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गया लेकिन इस दौरान राज पहले से शादीशुदा थे। जी हां, स्मिता से मुलाकात के बाद उनकी पहली पत्नी नादिरा के साथ उनकी अनबन होने लगी। शादीशुदा राज स्मिता की सादगी को देख मर मिटे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: हबीबी संग फ्लर्ट करना मनीषा रानी को पड़ा भारी, नॉमिनेशन टास्क में दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा

दुनिया से लड़कर शादी के बंधन में बंधे राज और स्मिता

राज बब्बर स्मिता के प्यार में इस कदर पागल थे कि शादीशुदा होने के बावजूद वह उनके साथ रहने लगे। 80 के दशक में स्मिता और राज लिव-इन में रहने लगे थे। वहीं बाद में उनके रिश्ते को लेकर कई सवाल भी उठाए जा रहे थे। उनकी हर तरफ आलोचना हो रही थी लेकिन इस लवबर्ड को किसी की खबर नहीं थी और वे अपनी जिंदगी में खुश थे। हालांकि कुछ समय के बाद नादिरा को बिना तलाक दिए राज और स्मिता एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

हमेशा के लिए राज को अकेला छोड़ गई स्मिता

मिली जानकारी के मुताबिक शादी के बाद राज और स्मिता के बीच अनबन की खबरें भी आने लगी लेकिन इस दौरान स्मिता प्रेग्नेंट हो गई। बच्चे के जन्म के बाद उनके स्वास्थ्य में कॉम्प्लिकेशंस होने की वजह से वह 15 दिनों तक बीमार रही। हालांकि इसके बाद वह अपनी जिंदगी हार गई। जी हां प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद ही स्मिता हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गई।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026