---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: किसी को फिल्म का ऑफर तो कोई बनेगी नागिन! जानिए एल्विश से लेकर मनीषा तक कहां दिखा सकते हैं जलवा?

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच इसका कुमार खूब देखने को मिल रहा है। लोग इस शो में नजर आए कंटेस्टेंट को लेकर हर एक अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में आप यह भी जानना चाह रहे हैं होंगे कि आखिर इस शो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 19, 2023 9:00 पूर्वाह्न

bigg boss ott 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन फैंस के बीच इसका कुमार खूब देखने को मिल रहा है। लोग इस शो में नजर आए कंटेस्टेंट को लेकर हर एक अपडेट जानना चाहते हैं। ऐसे में आप यह भी जानना चाह रहे हैं होंगे कि आखिर इस शो के बाद ये कंटेस्टेंट कहां कमाल दिखाते हुए नजर आएंगे। क्या इनमें से कोई फिल्म करेंगे या सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर ही लोगों के दिलों पर राज करेंगे। जिया शंकर से लेकर अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी तक को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम खबरें वायरल हो रही है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर एल्विश यादव अब कहां नजर आएंगे। आइए जानते हैं बिग बॉस फैंस के लिए यह खबर जो है काफी खास।

क्या फिल्मों में नजर आएंगे एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीजी 2 के विनर एल्विश यादव वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री लेकर घर में धमाल मचा चुके हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वह आगे क्या करने वाले हैं। यूट्यूब पर अपने ब्लॉग्स को लेकर काफी चर्चा में रहते थे लेकिन इस शो को जीतने के बाद अब वह फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं। विनर बनने के बाद जब उन्हें एक इंटरव्यू में पूछा गया कि “क्या वह फिल्मों में दिखाई देंगे।” तो उन्होंने कहा था कि अगर कुछ अच्छा मिलता है तो वह जरूर करेंगे।इसके अलावा म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ सकते हैं।

क्या टीवी की नागिन बनेगी जिया शंकर

बिग बॉस के बाद तेजस्वी प्रकाश को नागिन का ऑफर हुआ था। वहीं अब यह माना जा रहा है कि जिया शंकर भी नागिन के किरदार में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन जिया अपने अंदाज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह क्या करती हैं।

अभिषेक बिग बॉस 17 में दिखाएंगे दमखम

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आने वाले अभिषेक मल्हान विनर भले ही ना बन पाए हो लेकिन लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। अब अभिषेक को लेकर यह खबर आ रही है कि वह बिग बॉस 17 में नजर आ सकते हैं। दरअसल शो में उन्होंने कहा था कि अगर वह विनर बनते हैं तो वह बिग बॉस 17 में आएंगे लेकिन अब यह देखना दिलचस्प है कि क्या वह शो में दिखाई देंगे।

म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मनीषा रानी

फिनाले से पहले जब टोनी कक्कर घर में आए थे तभी मनीषा रानी को एक एल्बम का ऑफर दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद मनीषा सबसे पहले उनके साथ काम करेंगी। अब यह देखना दिलचस्प है कि मनीषा आगे क्या करती हैं।

पूजा भट्ट भी कई फिल्मों में करेंगी काम

सिनेमा की दुनिया में लंबी फिल्मी पारी खेलने के बाद ब्रेक लेकर पूजा भट्ट एक और पारी खेलने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि इस शो के बाद वह एक बार फिर फिल्मों में काम करेंगी और निर्देशन के क्षेत्र में कई फिल्में करती नजर आएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026