---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: शो की थीम का हुआ खुलासा, सेट को लेकर आर्ट डायरेक्टर ने कहीं ये बात

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर लगातार बाज बना है और शो को लेकर तमाम तरह की खबरें भी वायरल हो रही है। इस बार बिग बॉस ओटीटी पिछले सीजन से अलग होने वाला है और हाल ही में इसे थीम को लेकर खुलासा हुआ है। फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2023 2:07 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर लगातार बाज बना है और शो को लेकर तमाम तरह की खबरें भी वायरल हो रही है। इस बार बिग बॉस ओटीटी पिछले सीजन से अलग होने वाला है और हाल ही में इसे थीम को लेकर खुलासा हुआ है। फैंस के बीच एक्साइटमेंट बरकरार है और कहा जा रहा है कि शो में कई नामी सेलेब्स नजर आएंगे। फिल्हाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि इस सब के बीच बरसों से बिग बॉस के सेट को डिजाइन कर रहे आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार ने खुलासा किया है कि इस बार शो की थीम क्या है।

हर बार से अलग है बिग बॉस ओटीटी 2

पिंकविला की एक रिपोर्ट में आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार शो की थीम को लेकर बात करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने कहा है कि “हम पिछले साल की गई किसी भी चीज को इस बार रिपीट नहीं कर रहे हैं। यह बिग बॉस ओटीटी बिग बॉस हिंदी, बिग बॉस मराठी और बिग बॉस मलयालम से अलग होना चाहिए। चूंकि यह ओटीटी पर है और यहां एक अलग तरह की ऑडियंस हैं। यह 7 दिन और 24 घंटे आएगा इसलिए बिग बॉस ओटीटी 2 का फ्लेवर मॉर्डन और काफी अलग है जो लोगों को खूब पसंद आएगी।”

ये भी पढ़ें: इस अमेरिकन सिंगर संग कोजी हुए Diljit Dosanjh, ट्वीट कर देनी पड़ी सफाई

सेट को लेकर बड़ा खुलासा

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि “बिग बॉस ओटीटी 2 पिछली बार से काफी अलग है। वहीं उन्होंने इस बारे में कुछ और कहने से मना किया और कहा कि अभी के लिए, मैं बस इतना कह सकता हूं। इस बार सेट बहुत सुंदर है और मैं आपको जल्द दिखाऊंगा।”

ये कंटेस्टेंट आ सकते हैं नजर

बिग बॉस ओटीटी 2 में पलक पुरसवानी, अविनाश सचदेव, अनुराग डोभाल, अंजलि अरोड़ा, रजत टोकस, आवेज दरबार का नाम सामने आ रहा है। कुछ नाम पर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सलमान क एक बार फिर बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचाते देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का शो वाकई काफी ख़ास है।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026