---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: इन 2 कंटेस्टेंट का हुआ शो से सफर खत्म, क्या अभिषेक कर रहे हैं एल्विश को नीचा दिखाने की कोशिश!

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की फिनाले की तारीख की घोषणा कर दी गई है और कंटेस्टेंट एक दूसरे टक्कर देने के लिए तैयार हैं। वहीं पर जहां एक तरफ शुरुआत से ही ऐसा लग रहा था जैसे अभिषेक मल्हान में विनिंग क्वालिटी है लेकिन बीते दिनों उनके फैन फॉलोइंग वाली बात ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2023 10:48 पूर्वाह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 की फिनाले की तारीख की घोषणा कर दी गई है और कंटेस्टेंट एक दूसरे टक्कर देने के लिए तैयार हैं। वहीं पर जहां एक तरफ शुरुआत से ही ऐसा लग रहा था जैसे अभिषेक मल्हान में विनिंग क्वालिटी है लेकिन बीते दिनों उनके फैन फॉलोइंग वाली बात में ने उनकी जमकर फजीहत करवा दी है। सलमान खान ने अभिषेक को लताड़ लगाते हुए उन्हें बहुत कुछ सुना दिया। इतना ही नहीं इस मामले में बिग बॉस को भी बोलना पड़ा। वहीं बीते वीकेंड के वार की बात करें तो इस शो से दो कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं और ऐसे में शो में ट्विस्ट और टर्न आना लाजमी है। आइये जानते हैं क्यों खास रहा यह वीकेंड।

शो से बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट

जहां तक इस शो की बात करें तो इस बार अंतिम वीकेंड का वार हुआ और ऐसे में शुरुआत से घर में रहने वाले दो कंटेस्टेंट बेघर हो चुके हैं। जी हां, सलमान खान ने वोटों की कमी के आधार पर जद हदीद और अविनाश सचदेव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों का सफर काफी अच्छा और दिलचस्प रहा है। ऐसे में घर में सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। वहीं दोनों के बेघर होते ही पूजा भट्ट ने बेबिका से कहा कि हमें अब और स्ट्रांग होना होगा जद और अविनाश के लिए।

एल्विश और अभिषेक के बीच बहस

वहीं बीते एपिसोड में एल्विश और अभिषेक के बीच बहस भी हुई थी। दरअसल अभिषेक की मां ने उन्हें बताया था कि एल्विश की एंट्री के बाद घर के बाहर अभिषेक के लिए नेगेटिव पीआर का बोलबाला हो गया है और इस वजह से उन्हें थोड़ा ट्रोल भी किया जा रहा है। इस वीकेंड पर खुलासे के बाद एल्विश खफा नजर आए। अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या एल्विश और अभिषेक के बीच भिड़ंत देखने को मिलती है और क्या वे एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

यह है पूरा मामला

दरअसल इस सब की शुरुआत बीते दिनों एक एपिसोड में अभिषेक जद से बात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो शो पॉपुलरिटी पर सवाल उठाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा था कि वह पहले दिन से अपना हंड्रेड परसेंट शो दे रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने एक कम्युनिटी को शो से जोड़ा है और बहुत सारे लोगों को यहां तक लेकर आए हैं। ऐसे में अब बिग बॉस का बनता है कि वह मुझे पर पे बैक करें। एपिसोड के लास्ट में सलमान ने एक क्लिप भी दिखाई जिसमें अभिषेक विनिंग को लेकर काफी स्योर दिखाई दे रहे थे और यहां तक कि उन्होंने इस बारे में अपनी मां से भी बात की।

शो में क्या आएगा ट्विस्ट

अभिषेक ने अपनी मां से कहा कि मैं वाइल्ड कार्ड एंट्री को कभी भी विनर नहीं मान सकता क्योंकि उन्हें शो में रहने के लिए शुरुआत से काफी मेहनत करनी पड़ी है। ऐसे में सलमान खान ने यहां तक कह दिया कि क्या आप एल्विश यादव को विनर नहीं मानते हैं। इस बात के खुलासे से एल्विश अभिषेक से खफा नजर आए हालांकि उन्होंने इसका इस बात को अभिषेक के सामने बयां नहीं किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीआर वाले बात के बाद आगे क्या टर्निंग पॉइंट्स आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026