---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: कब है ग्रैंड फिनाले और किसे मिलेगी ट्रॉफी, जानिए प्राइज मनी से लेकर टॉप 3 में किसका है दबदबा!

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर कोई ना कोई खबर सुर्खियों में है। वहीं इस सब के बीच रियलिटी शो की फिनाले पर लोगों की नज़र है। हालांकि अब तक फिनाले की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 3, 2023 3:45 अपराह्न

Bigg Boss OTT 2
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर कोई ना कोई खबर सुर्खियों में है। वहीं इस सब के बीच रियलिटी शो की फिनाले पर लोगों की नज़र है। हालांकि अब तक फिनाले की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब है फिनाले। इतना ही नहीं टॉप 5 और टॉप 3 में किसे मिलेगी जगह और कितनी है शो की प्राइज मनी इस सब को लेकर आइए जानते हैं। अगर आप भी बिग बॉस को फॉलो कर रहे हैं तो इन सभी बातों को जान लेना बेहद जरूरी है कि आखिर विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी।

किसे मिलेगी टॉप 5 में जगह

जहां तक इस हफ्ते की बात करें तो फिलहाल फिनाले वीक में बेबिका धुर्वे, अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और पूजा भट्ट पहुंच चुके हैं वहीं अविनाश सचदेव, जिया शंकर, मनीषा रानी और जद हदीद पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है। अब ऐसे में देखना दिलचस्प है कि इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है। वहीं बाकी बचे 7 कंटेस्टेंट में से किसे टॉप 5 में जगह मिलती है। कहा जा रहा है कि मनीषा रानी या जिया शंकर को टॉप फाइव में जगह दी जाएगी लेकिन इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि यह बिग बॉस का गेम है।

विनर के नाम को जानने के लिए लोग कर रहे इंतजार

सोशल मीडिया पर जारी अटकलों के बीच यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जिया शंकर को उनकी पॉपुलरिटी की वजह से रनर अप बनाया जा सकता है। जिस तरह उनकी गेम को आगे बढ़ाया जा रहा है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द निकाला नहीं जाएगा। हालांकि अगर विनर की बात करें तो एल्विश यादव और अभिषेक में से एक की उम्मीद है। अगर गौर फरमाए तो जहां अभिषेक शुरुआत से ही गेम में एक्टिव रहे हैं वहीं एल्विस यादव की घर में एंट्री के बाद शो की टीआरपी खूब बढ़ गई है। वहीं ऐसे में इन दोनों यूट्यूबर्स के बीच में जंग देखना मजेदार होने वाला है।

कितनी होगी प्राइज मनी

अगर प्राइज मनी की बात करें तो अभी हाल ही में अभिषेक और  मनीषा रानी इसे लेकर बात करते हुए नजर आए थे। इस दौरान मनीषा ने कहा था कि “अगर मैं 25 लाख जीती तो मैं तुम्हें 5 लाख दे दूंगी लेकिन अगर तुम शो जीतोगे तो मुझे 25 में से 12 लाख दे देना। इसमें मैं मुंबई में अपना प्रॉपर्टी खरीद लूंगी।” ऐसे में अभिषेक कहते हैं, “हां ठीक है।” वहीं इसके बाद से यह उम्मीद जताई जा रही है कि शायद प्राइज मनी 25 लाख रुपए हैं।

आखिर कब है ग्रैंड फिनाले

वहीं अगर बिग बॉस फिनाले की तारीख की बात करें तो यह पहले जुलाई में ही खत्म होने वाला था लेकिन बढ़ती टीआरपी और लोगों की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसे 2 हफ्ते के लिए एक्स्टेंड कर दिया था। वहीं अब कहा जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 फिनाले 12 या 13 अगस्त को जिओसिनेमा पर आप देख सकते हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट में 14 अगस्त बताया जा रहा है तो लोगों को ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026