---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: उर्फी के ‘थाली का बैंगन’ कमेंट सुनकर टूटा इस कंटेस्टेंट का दिल, नहीं रुक पाए आंसू

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच हाल ही में उर्फी जावेद गेस्ट के तौर पर नजर आई थी। घर में आने के बाद उन्होंने हर कंटेस्टेंट की असलियत बताई और उनसे पूछा कि आप घर में रखे हुए किस ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच हाल ही में उर्फी जावेद गेस्ट के तौर पर नजर आई थी। घर में आने के बाद उन्होंने हर कंटेस्टेंट की असलियत बताई और उनसे पूछा कि आप घर में रखे हुए किस समान से ड्रेस बनाना चाहेंगी मेरे स्टाइल में। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट ने अपने स्टाइल को बताया ऐसे में जिया शंकर को उर्फी जावेद कुछ ऐसा कह गई जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। ऐसे में जिया बाद में काफी इमोशनल हो गई और उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला

उर्फी की इस बात से टूट गई जिया

दरअसल उर्फी जावेद घर में आकर हर कंटेस्टेंट की असलियत बता रही होती है। ऐसे में जब जिया शंकर की बारी आती है तो जिया उनसे यही कहती है कि मैं घर में रखे हुए किसी सिंपल चीज से अपनी ड्रेस बनाना चाहूंगी क्योंकि मैं सिंपल हूं। ऐसे में उर्फी कहती है कि नहीं आप बिल्कुल भी सिंपल नहीं हैं। वही बाद में जिया शंकर से वह कहती हैं कि मैं आपको यह बोलूंगी आप बैगन से ड्रेस बना सकती हैं क्योंकि आप ‘थाली का बैगन’ हो कभी इधर कभी उधर। जिया शंकर को यह बात बुरी लग जाती है और वह उनके घर से बाहर जाने के बाद काफी इमोशनल हो जाती है। उर्फी की बात से जिया पूरी तरह टूट गई ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में उनकी जर्नी कैसी होती है।

अभिषेक ने दिया जिया का साथ

इस दौरान जिया शंकर पहले एल्विश से बात करती है और उसके बाद अभिषेक मल्हान से। वहीं अभिषेक इस दौरान जिया को कंधा देते हुए नजर आते हैं। दरअसल उर्फी जावेद जिया से कहती है जद और अविनाश आपके बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन आपने वह दोस्ती नहीं निभाई। वैसे में जब आपको पता चला कि आपका और अभिषेक का बाहर ट्रेंड कर रहा है तो आप इधर आ गई। मुझे लगता है कि आपका लव एंगल फेक है। उर्फी के सपोर्ट में कई घरवाले यह बोलते हुए नजर आए कि हां फेक है। ऐसे में जिया कहती हैं कि यह कभी सच था भी नहीं मैं तो बोलती थी कि यह मजाक है। वहीं एक रिपोर्ट की माने तो इस हफ्ते एलिमिनेशन की टास्क में भी बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026